छत्तीसगढ़ बिलासपुर /बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला-2026’ का साइंस कॉलेज मैदान में शानदार संस्कृतिक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

संस्कारधानी बिलासपुर की पहचान बन चुके और 25 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा को संजोए ‘बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला-2026’ का साइंस कॉलेज मैदान में भव्य और गरिमामयी शुभारंभ हुआ।
वरिष्ठ पत्रकार पं श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री अमर स्तंभ आर जे रमझाझर छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस , ज्योति कुलदीप पूर्व महिला मोर्चा भाजपा बोदरी तहसील इकाई अध्यक्ष जनकल्याण पुनर्वास केंद्र बोदरी,सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मेले का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक (सुबह 10 से रात 10 बजे) चलेगा, जिसमें आम जनता के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।
बीएनआई (BNI) के संयोजन में आयोजित हो रहे इस मेले के तीसरे संस्करण ने पहले ही दिन यह साबित कर दिया कि यह केवल क्रय-विक्रय का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार का एक सशक्त मंच है।


मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा
उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद खेड़िया, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष कमल सोनी, अद्वैत फॉर्म्स के अनिल मूंदडा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी , वरिष्ठ पत्रकार पं श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री अमर स्तंभ आर जे रमझाझर छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस , ज्योति कुलदीप पूर्व महिला मोर्चा भाजपा बोदरी तहसील इकाई अध्यक्ष जनकल्याण पुनर्वास केंद्र बोदरी,सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मेला आयोजन बी एन आई संस्था के द्वारा मुख्य रूप से राजीव अग्रवाल,किरण चावला, ने बताया की व्यापार मेला सिर्फ व्यापारियों के लिए नहीं है बल्कि आम जनमानस हेतु भी हैं जिसमें सभी संस्थाएं सहयोगी संस्थाओं द्वारा आम जनमानस के पुनर्वास हेतु महिला समूह पत्रकार सामाजिक संस्थाओं द्वारा समावेश है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *