धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू जप्त

Spread the love


बिलासपुर,
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आम रास्ते पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02.02.26 को मुखबीर से मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास आम रोड पर एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलने पर मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
निर्देश के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी संजय सोनकर पिता कल्लू सोनकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है तथा आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *