अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2026 : नारी की दिव्य भव्यता और भारतीय संस्कृति का भव्य उत्सव

Spread the love

बिलासपुर।नारी की शक्ति, सौंदर्य और आत्मविश्वास को समर्पित अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का आयोजन न्यायधानी बिलासपुर में अत्यंत भव्य, गरिमामय और यादगार रूप में संपन्न हुआ। श्रृंगार थीम पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में नारी के विविध स्वरूपों को मॉडल्स ने पारंपरिक परिधानों के माध्यम से मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ दिया।

इस गरिमामयी आयोजन का सफल संचालन सुक्रिति सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भिलाई नगर देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, परमित बग्गा (रिंकू) चंचल सलूजा समाजसेवी, अमृताश सिंह देव, पार्षद लक्ष्मी पति राजु, , डॉ उज्जवला कराड़े, नितिन त्रिपाठी, आशीष अवस्थी (मोनू), सहित सेलिब्रिटी अतिथि डॉ अंजली पवार एवं विवेक चन्द्रा की विशेष उपस्थिति रही।

आयोजन कर्ता मीना नितिन शाक्या ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, समाज को सकारात्मक दिशा देना तथा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसी विचारधारा के साथ यह आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के प्रतिभागियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाते हुए अलग-अलग प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत रनवे शो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इसमें हर वर्ग की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मेकअप आर्टिस्ट टीम ने भी अपनी कला से कार्यक्रम की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान की।

रनवे शो के विजेता

मिस्टर कैटेगरी

विजेता : नरेश लहरे

प्रथम रनरअप : सोमनाथ

द्वितीय रनरअप : साहित्य यादव

मिस कैटेगरी

विजेता : मनीषा सोनी

प्रथम रनरअप : डाली यादव

द्वितीय रनरअप : पायल मोटवानी

तृतीय रनरअप : वेद कुमारी

मिसेस कैटेगरी

विजेता : कीर्ति

प्रथम रनरअप : दीपिका वर्मा

द्वितीय रनरअप : मोना सेन

तृतीय रनरअप : वर्षीलीय थापा

मेकअप आर्टिस्ट कैटेगरी

विजेता : रमया

प्रथम रनरअप : मोना सेन

द्वितीय रनरअप : योगिता

तृतीय रनरअप : मनीषा पाल

विजेताओं को अमृताश सिंह देव की ओर से एलईडी टीवी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में उमा कुशवाहा, अर्चना शर्मा, कविता मिश्रा, किरण रात्रे, सोनम श्रीवास्तव, पूजा सोनी, अभिलाषा झा शामिल रहीं। ग्रूमर की भूमिका प्रियंका शर्मा ने निभाई, जबकि शो स्टॉपर प्रार्थना गोस्वामी और रोहित कुमार साहु रहे।

कार्यक्रम में किंजल पटेल ने तथा मिसेज स्वाति मिश्रा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू रेड्डी, मनजुला रेड्डी, गुरप्रीत कौर, अनि यादव, बिंदू, दिव्या विश्वकर्मा, अरुण कुमार सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2026 न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बना, बल्कि नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का एक प्रेरणादायक संदेश भी देकर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *