सशक्त हस्ताक्षर संस्था के आयोजन में गंगांजलि का लोकार्पण

Spread the love

जबलपुर - संस्कारधानी जबलपुर की क्रियाशील साहित्य, समाज व संस्कृति को समर्पित संस्था सशक्त हस्ताक्षर के मंच पर गंगांजलि साझा काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गया। नूतन मराठी स्कूल गोलबाजार जबलपुर के प्रांगण में दिनांक 14 फरवरी 2026 को आयोजित काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि माधुरी मिश्रा निदेशक गूंज एवं कार्यक्रम अध्यक्ष महामहोपाध्याय हरिशंकर दुबे रहे। सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण, मंगलभाव कवि संगम त्रिपाठी के सानिध्य में भव्य आयोजन हुआ। संचालन सशक्त हस्ताक्षर संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने किया। गंगांजलि साझा काव्य संग्रह के संपादक डॉ अजय शुक्ल है व इस संग्रह में कवि संगम त्रिपाठी हास्य व्यंग जबलपुर मध्यप्रदेश, कवि पंकज बुरहानपुरी कवि लेखक बुरहानपुर,‌ कवि श्याम फतनपुरी कवि गीतकार गोमती नगर लखनऊ, डॉ सोमनाथ शुक्ल कवि लेखक प्रयागराज की रचनाएं संग्रहित हैं। गंगांजलि साझा काव्य संग्रह भावनाओं का काव्य संगम है। सशक्त हस्ताक्षर संस्था जबलपुर के काव्य गोष्ठी व गंगांजलि साझा संग्रह के लोकार्पण अवसर पर अर्चना गोस्वामी, सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ,विजय सिन्हा, आशा मालवीय, अमरनाथ सोनी, वाई. के. मालवीय, लखन लाल रजक, प्रकाश सिंह ठाकुर, मदन श्रीवास्तव, जी. एल. जैन, तरुणा खरे, डॉ अरुणा पांडेय, इंद्रसिंह राजपूत इन्द्राना, ज्योति प्यासी, दिवाकर शर्मा, महेश स्थापक, वरुण शर्मा, संतोष नेमा 'संतोष ', सहेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र लाल साहू ' निर्विकार ' आरती श्रीवास्तव, अरुण शुक्ल, अमर सिंह वर्मा, श्रीमती प्रतिक्षा सेठी,श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव की गरिमामई उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *