Spread the love

दिन-दुखियों की सेवा में ही बसते हैं भगवान, गुरु नानक देव जी का अमृत वचन मानवता को देता है सेवा का संदेश : राजकुमार कलवानीगोदड़ीवाला धाम, जहराभाटा सिंधी कॉलोनी में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व, कथा-कीर्तन, अरदास और अटूट लंगर में उमड़े श्रद्धालुबिलासपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु, महान संत एवं मानवता के उपासक गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व देशभर में हर्षोउल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर के जहराभाटा सिंधी कॉलोनी स्थित गोदड़ीवाला धाम दरबार साहिब में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ हुआ। दोपहर 1 बजे महिला समिति द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। इसके पश्चात आरती कर विश्व कल्याण एवं सुख-शांति के लिए पल्लव अरदास की गई। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सभी श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दरबार साहिब में माथा टेका और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर दरबार साहिब के प्रमुख सेवादार राजकुमार कलवानी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का अमृत वचन हमें मानवता, प्रेम और परोपकार का मार्ग दिखाता है। उनका संदेश है कि दीन-दुखियों की सेवा करो, जरूरतमंदों की सहायता करो और जीव-जंतुओं के प्रति भी दया एवं करुणा का भाव रखो। गौ माता सहित अन्य पशु-पक्षियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना भी पुण्य एवं सेवा का कार्य है।उन्होंने कहा कि भगवान किस रूप में और किस जरूरतमंद के भीतर विराजमान हैं, यह कोई नहीं जानता, लेकिन जब हम निस्वार्थ भाव से किसी दुखी और जरूरतमंद की सेवा करते हैं तो हमें उसी सेवा में भगवान के दर्शन होते हैं। सेवा और परोपकार से न केवल हमारा वर्तमान जीवन संवरता है, बल्कि इस लोक के साथ-साथ परलोक में भी सुख और शांति की प्राप्ति होती है।राजकुमार कलवानी ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरे समाज को एकता, भाईचारे, समानता और मानव सेवा का संदेश देती हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सकता हैइस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा, गोविंद दुसेजा छत्तीसगढ़ भास्कर कि संपादक, प्रीति वधवा लता व प्रीति सोनी, अन्य पत्रकार भाई पहुंचे दरबार साहब में वह पूरे कार्यक्रम को कवर कियाइस पूरे धार्मिक एवं सेवा आयोजन को सफल बनाने में गोदड़ीवाला धाम दरबार साहिब के समस्त सेवादारों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। राजकुमार कलवानी लालचंदानी,भरतलाल मोटवानी,तोलाराम रेलवानी,राजकुमार कलवानी,राजा लालचंदानी,अशोक डंगवानी,हरीश

लालचंदानी,नवीन थौरानी,रामचंद् गंगवानी,राजा सोमनानी,लालचंद लालचंदानी,रौनक छत्तानी,महिला मंडल से सरिता लालचंदानी,कुमारी लालचंदानी,सीता गंगवानी,रेखा लालचंदानी,लक्ष्मी सोमनानी,रुक्मणी लालचंदानी,श्वेता

आसवानी,हीर कलवानी,ममता माधवानी,माधुरी डंगवानी,नीलम हर्जपाल,कांता गंगवानी,कविता छत्तानी,किरन छत्तानी,माया डेंबरा,गीता तलरेजा,प्रीती मनचंदा,अनिता गुरबानी,कुसुम लालचंदानी सहित सेवा मंडल के अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया*जय बाबा गोदड़ी वाले की

रिपोर्ट प्रीति वधवा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *