Blog

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के द्वारा हाय टेक बस स्टैंड बिलासपुर में नई माताओं को स्तनपान/फीडिंग के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए शिशु देखरेख कक्ष का निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन माननीया मेयर श्रीमती पूजा विधानी एवं श्री प्रकाश कुमार सर्वे, कमिश्नर , बिलासपुर नगर निगम के द्वारा किया गया । इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मेयर पूजा विधानी ने रोटरी के द्वारा किए गए इस अनुकरणीय कार्य की भूरि भूरी प्रशंसा की। कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने रोटरी के समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए इस प्रोजेक्ट की सोच के लिए क्लब की प्रशंसा की। इसी अवसर पर रोटरी क्लब इफ बिलासपुर की अध्यक्ष शैलजा शुक्ला ने अपने कार्यकाल में किए गए विभिन्न समाज सेवा के कार्यों की जानकारी दी एवं भविष्य में भी निरंतर समाज सेवा का आश्वासन दिया । वर्तमान में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्लब के द्वारा ओआरएस घोल के वितरण की शुरुआत भी हाय टेक बस स्टैंड में मेयर के हाथों से किया । क्लब की सचिव कृतिका मोदी ने जानकारी दी कि क्लब के द्वारा ओआरएस घोल के वितरण का कार्यक्रम आगामी एक महीने तक शहर के विभिन्न स्थानों में लगातार चलाया जाएगा ।इस कक्ष के निर्माण का उद्देश्य माताओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है जिसमे वे बेजिझक स्तनपान करवा सकें, इसके साथ ही स्तनपान एवं पोषण से जुड़ी जानकारी के पोस्टर भी इस कमरे में लगाएं गए हैं। सेवा के इस अनुकरणीय कार्य में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री पवन अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा । इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष शैलजा शुक्ला, सचिव कृतिका मोदी, प्रोग्राम चेयर आशीष अग्रवाल, राकेश सक्सेना एजी वंदना सिंह उपस्थित थे। इनके साथ ही क्लब के अन्य सदस्यगण डॉ. आर ए शर्मा, एस पी चतुर्वेदी, रमेश जोबनपुत्रा, डॉ. अजय पंड्या, हमीदा सिद्दीकी, रोहित शिवहरे, तपन नस्कर, किरन सिंह, अमित चक्रवर्ती, राजीव भारद्वाज, अनुज शाह, मोहम्मद वनक, उत्सव माहिस्वर, उदय रेलवानी तथा रोटरी बिलासपुर क्वींस की अध्यक्षा सीमा ठाकुर भी उपस्थित थे कार्यक्रम की जानकारी रोटरी के पूर्व सचिव चंचल सलूजा ने दी।

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के द्वारा हाय टेक बस स्टैंड बिलासपुर में नई माताओं को स्तनपान/फीडिंग के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए शिशु देखरेख कक्ष का निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन माननीया मेयर श्रीमती पूजा विधानी एवं श्री प्रकाश कुमार सर्वे, कमिश्नर , बिलासपुर नगर निगम के द्वारा किया गया । इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मेयर पूजा विधानी ने रोटरी के द्वारा किए गए इस अनुकरणीय कार्य की भूरि भूरी प्रशंसा की। कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने रोटरी के समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए इस प्रोजेक्ट की सोच के लिए क्लब की प्रशंसा की। इसी अवसर पर रोटरी क्लब इफ बिलासपुर की अध्यक्ष शैलजा शुक्ला ने अपने कार्यकाल में किए गए विभिन्न समाज सेवा के कार्यों की जानकारी दी एवं भविष्य में भी निरंतर समाज सेवा का आश्वासन दिया । वर्तमान में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्लब के द्वारा ओआरएस घोल के वितरण की शुरुआत भी हाय टेक बस स्टैंड में मेयर के हाथों से किया । क्लब की सचिव कृतिका मोदी ने जानकारी दी कि क्लब के द्वारा ओआरएस घोल के वितरण का कार्यक्रम आगामी एक महीने तक शहर के विभिन्न स्थानों में लगातार चलाया जाएगा । इस कक्ष के निर्माण का उद्देश्य माताओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है जिसमे वे बेजिझक स्तनपान करवा सकें, इसके साथ ही स्तनपान एवं पोषण से जुड़ी जानकारी के पोस्टर भी इस कमरे में लगाएं गए हैं। सेवा के इस अनुकरणीय कार्य में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री पवन अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा । इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष शैलजा शुक्ला, सचिव कृतिका मोदी, प्रोग्राम चेयर आशीष अग्रवाल, राकेश सक्सेना एजी वंदना सिंह उपस्थित थे। इनके साथ ही क्लब के अन्य सदस्यगण डॉ. आर ए शर्मा, एस पी चतुर्वेदी, रमेश जोबनपुत्रा, डॉ. अजय पंड्या, हमीदा सिद्दीकी, रोहित शिवहरे, तपन नस्कर, किरन सिंह, अमित चक्रवर्ती, राजीव भारद्वाज, अनुज शाह, मोहम्मद वनक, उत्सव माहिस्वर, उदय रेलवानी तथा रोटरी बिलासपुर क्वींस की अध्यक्षा सीमा ठाकुर भी उपस्थित थे कार्यक्रम की जानकारी रोटरी के पूर्व सचिव चंचल सलूजा ने दी।

कैट बिलासपुर चैप्टर प्रे.वि. क्र./13/04/2026-27 दिनांक :-25-04-2026 कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया**उपभोक्ताओं, छोटे व्यापारियों की सुरक्षा तथा डाटा सुरक्षा संबंधी मामलों की जांच की मांग*देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी , राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा , बिलासपुर जिलाअध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, दिलीप खेंडेलवाल, सुरेंद्र सिंह अजनानी कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महामंत्री परमजीत उबेजा , अनिल राघवानी, विष्णु गुप्ता, प्रवीण सलूजा , प्रमोद वर्मा, अनिल गुप्ता, हरदीप होरा संतोष पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया एक निर्णायक कदम बताया है। कैट ने कहा कि यह सख्त नियामकीय कार्रवाई उन करोड़ों भारतीयों की मेहनत की कमाई की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जिन्होंने इस संस्था पर विश्वास कर अपना धन जमा किया था।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि आरबीआई का यह निर्णय बार-बार नियामकीय नियमों की अनदेखी, प्रबंधन संबंधी विफलताओं तथा आरबीआई के निर्देशों की लगातार अवहेलना की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भी आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बैंकिंग गतिविधियों पर बड़े प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन चेतावनियों और सुधार के अवसरों के बावजूद संस्था आवश्यक सुधार करने में विफल रही, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई करनी पड़ी। हीरानंद जयसिंह ने जमाकर्ताओं को लेकर आरबीआई द्वारा दी गई इस आश्वासन की सराहना की कि उनका धन सुरक्षित है और नियमानुसार उन्हें वापस मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आश्वासन विशेष रूप से उन लाखों छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और महिला उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो प्रतिदिन के लेनदेन और डिजिटल भुगतान के लिए बड़े पैमाने पर पेटीएम का उपयोग कर रहे थे।कैट ने पहले भी आगाह किया था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर किसी भी नियामकीय कार्रवाई से बड़ी संख्या में सूक्ष्म और छोटे व्यापारियों को वित्तीय असुविधा तथा लेनदेन संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कैट ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि ऐसे उपभोक्ताओं और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुचारु संक्रमण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।राजू सलूजा , हीरानंद जयसिंह आशीष अग्रवाल, परमजीत उबेजा ने पेटीएम के प्लेटफॉर्म के माध्यम से वर्षों में एकत्र किए गए विशाल वित्तीय एवं उपभोक्ता डाटा के प्रबंधन, भंडारण तथा उसके स्थान को लेकर व्यापक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि चूंकि कंपनी में चीन से जुड़ी संस्था अलीबाबा सहित विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी रही है, इसलिए डाटा सुरक्षा, डाटा संप्रभुता तथा राष्ट्रीय हित से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच आवश्यक है।बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल भुगतान आधुनिक व्यापार की रीढ़ है और फिनटेक प्लेटफॉर्म्स पर जनता का विश्वास किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं होना चाहिए। आरबीआई की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि कोई भी संस्था, चाहे उसका आकार या बाजार में प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो, नियामकीय नियमों का उल्लंघन कर या ग्राहकों के हितों की अनदेखी कर संचालन नहीं कर सकती।राजू सलूजा हीरानंद जयसिंह, आशीष अग्रवाल , परमजीत उबेजा ने पुनः दोहराया कि वित्तीय नवाचार हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और भारतीय कानूनों के पूर्ण अनुपालन के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए। उपभोक्ताओं, व्यापारियों और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।धन्यवाद हीरानंद जयसिंह अध्यक्ष 9827108951

गौ माता की दर्द भरी पुकार,अब सुनेगी भारत

*सरकार*…….(प्रकाशनार्थ…रीवा)*27 अप्रैल 2026* को होने वाले *गौमाता सम्मान आव्हान अभियान* में हर सनातनी देगा अपना योगदान…

समाचारभीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

से बचाव और उपचार के लिए जारी किए व्यापक दिशा-निर्देश*बिलासपुर 23 अप्रैल/ प्रदेश में बढ़ती गर्मी…

अजीत कुकरेजा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को दी धमकी,

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा वो खुद किसी पद पर नहीं है और….।रायपुर : अक्टूबर…

अध्यक्ष सुषमा जेठानी पहुंची झूलेलाल मंदिर (संत सांई लाल दास जी से लिया आशीर्वाद) बिलासपुर / चक्करभाटा :- छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नई अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी पहुंची सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर चकरभाटा, अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार आगमन हुआ वह भगवान झूलेलाल जी के मंदिर में पहुंचकर माथा टेका पूजा अर्चना की व संत सांई लाल दास जी से आशीर्वाद लिया सांई जी ने आशीर्वाद दिया वह उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी समाजीक वह धर्म संस्कृति अपनी बोली भाषा को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम छोटे से छोटे शहरों में भी आयोजित हो वह अकादमी के माध्यम से लोगों को जागृत भी किया जाए समाज में एकता प्रेम भाईचारा बना रहे हैं ऐसे भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए सुषमा जेठानी ने सांई जी से आशीर्वाद लिया और संतों के मार्गदर्शन में समाज के बड़े बुजुर्गों के साथ वह सभी महिला युवाओं भाइयों और पंचायत को सहयोग से ही अकादमी समाज हित के कार्यक्रम को आयोजित करेगी वह अधिक से अधिक फायदा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए भी कार्य योजना बनाएंगेईस अवसर पर सांई जी ने सुषमा जी का छाल ओढाकर, श्री फल देकर सम्मान किया आशीर्वाद दियाइस अवसर पर पूज्य सिंधी रियासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर लाल मलघानी, नगर पालिका बोदरी के पार्षद समाजसेवी विजय भारायपुर शदाणी दरबार के सेवादारी नंदलाल सेटिया, चक्करभाटा के पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी बल्लू आडवाणी व अन्य भक्तजन उपस्थित थे

छत्तीसगढ़ अकादमी की अध्यक्ष बनी सुषमा जेठानीरायपुर/भीलाई :- जैसा की बहुत समय से

सिंधी समाज को इंतजार था कि छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी का पद कब भरा जा रहा…

🚨 प्रेस कांफ्रेंस समाचार

बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ में भेदभाव और मनमानी का आरोप, सदस्यों ने न्याय की लगाई…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम2023 के समर्थन में

नारी शक्ति वंदन अधिनियम2023 के समर्थन म गैरराजनितिक नेत्रियों द्वारा प्रेस वार्ता कर महिलाओं से समर्थन…