ब्रह्मलीन माता धर्मी देवी जी की याद में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, झूलेलाल मंदिर चकरभाटा में

Spread the love

बिलासपुर / चक्करभाटा :- श्री झूलेलाल मंदिर चकरभाटा के संत सांई लाल दास जी की पूज्यनीय माता साहिब धर्मी देवी जी का स्वर्गवास विगत कुछ दिन पूर्व हुआ था जिनका अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ चक्कर भाटा मुक्ति धाम में किया गया उनकी पगड़ी रस्म भी चक्कर भाटा में की गई एवं उनकी अस्थि कलश को विधि विधान के साथ गंगासागर में विसर्जन किया गया आज तेरवी के दिन श्री झूलेलाल मंदिर चक्करभाटा में विजय म्यूजिक पार्टी गोंदिया के द्वारा हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया


भजन मंडली के द्वारा भक्ति भरे भजन गाए गए एवं हरि व राम नाम की धूनी लगाई गई पूज्य माता साहिब जी की याद में एक भजन भी गया गया और अपने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो फूल भी अर्पण किए गए और कहा कि जीवन में सब कुछ मिल जाएगा दोबारा पर मां कभी नहीं मिलेगी और मां की सेवा करने से भगवान मिलता है तो धन्य है वह लोग जो अपने माता-पिता की सेवा करते हैं और धन्य है वह माता जिन्हें ऐसे पुत्र सांई लाल दास जी जैसे होते हैं कार्यक्रम के आखिर में भगवान झूलेलाल अमर कथा का पाठ रखा गया था जो की आज संपूर्ण हुआ और विधि विधान के साथ भोग लगाया गया आरती की गई पल्लव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर संत सांई लाल दास जी के कुल गुरु ठकुर प्रकाश चंद मिल्की राम चेंबूर मुंबई से विशेष रूप से चक्करभाटा पहुंचे, ओर पूज्यनीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की वह बिल्हा नगर के विधायक धरमलाल कौशिक जी क्रैड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जी समाजसेवी ललित मखीजा वह अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में भक्तजन समाजसेवी पहुंचे थे बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *