शासकीय प्राथमिक शाला देवांगन पारा तखतपुर में आज दिनांक 6.2.2026 को स्वयं सिद्धा फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा शाला के सभी बच्चों को महत्वपूर्ण सामग्रियां वितरित की गई

Spread the love


बिलासपुर ;- आज के इस सामग्री वितरण कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेल चित्र का पूजा अर्चना के द्वारा किया गया
आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री चंचल सलूजा जी अध्यक्ष स्वयं सिद्धा फाउंडेशन बिलासपुर एवं मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा आत्मजीत सिंह मक्कड़ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तखतपुर एवं कार्यक्रम के अन्य प्रमुख अतिथि श्री नवीन चंद्र दुबे संयोजक स्वयं सिद्धा फाउंडेशन, एवं अतिथि श्री चंद्र प्रकाश देवांगन जी पार्षद वार्ड क्रमांक 11 तखतपुर श्रीमती परमजीत कौर हुरा पार्षद वार्ड क्रमांक 9 श्रीमती जसप्रीत रमन हुरा पार्षद वार्ड क्रमांक 7 उपस्थित रहे।, ,
कार्यक्रम में शाला के सभी बच्चों को स्वेटर वॉटर बॉटल एवं जूते वितरित किए गए तथा शाला को एक बड़ी अलमारी भेंट की गई जिसका शाला परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री चंचल सलूजा जी ने बच्चों को आवश्यकता अनुसार वस्तुएं वितरित करते हुए कहा कि मुझे बड़ी खुशी होती है जब हमारी संस्थान के द्वारा साल के बच्चों को उसकी उनकी आवश्यकता की वस्तुएं प्रदान की जाती है
मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा आत्मजीत मक्कड़ ने कहा कि बड़े काम तो होते ही रहते हैं किंतु साल के बच्चों की छोटी-छोटी जरूर को पूरा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारे इस प्रयास का सार्थक परिणाम है बच्चों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं मिलने पर वे अब अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान दे सकेंगे भविष्य में अन्य प्रकार के और सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहने की बात भी कहीं ये
कार्यक्रम का संचालन श्री युसूफ अली भारमल ने किया कार्यक्रम के अंत में साल के प्रधान पाठक श्री राकेश शर्मा के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *