बिलासपुर :- महिलाओं की आंतरिक सुंदरता, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित कलाकृति एग्ज़िबिशन अपने 5वें संस्करण में “AAVRAN” के रूप में एक बेहद खास और प्रेरणादायक आयोजन लेकर आ रही है।
यह दो दिवसीय लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन 7 एवं 8 फरवरी 2026 को होटल विनायक पैलेस, बिलासपुर में आयोजित की जाएगी, जहाँ फैशन, ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट्स का मोहक संगम महिलाओं को एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगा।

AAVRAN में ऐसे एक्सक्लूसिव और ट्रेंडी कलेक्शन प्रदर्शित किए जाएंगे, जो महिलाओं की पर्सनैलिटी, एलिगेंस और स्टाइल स्टेटमेंट को और निखारेंगे। डिज़ाइनर आउटफिट्स से लेकर हैंडमेड ज्वेलरी और क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट्स तक, हर स्टॉल पर कुछ नया, कुछ खास और कुछ बेहद खूबसूरत देखने को मिलेगा।
इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि यह न केवल शॉपिंग का प्लेटफॉर्म है, बल्कि महिला उद्यमियों और क्रिएटिव आर्टिस्ट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान करता है।

आयोजकों के अनुसार, AAVRAN महिलाओं के लिए फैशन, आत्म-अभिव्यक्ति और सशक्तिकरण का एक खूबसूरत अनुभव होगा, जहाँ हर महिला अपनी पसंद, शैली और पहचान को नए अंदाज़ में तलाश सकेगी।
🕚 समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक
📍 स्थान: होटल विनायक पैलेस, बिलासपुर
📞 स्टॉल बुकिंग हेतु संपर्क:
94252-22995, 88277-21909
(रेखा एम. आहूजा)
👉 स्टाइल, सौंदर्य और सशक्तिकरण का यह खास उत्सव महिलाओं के लिए यादगार अनुभव बनने जा रहा है।