बिलासपुर में चाकू लहराकर पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाईशराब के लिए पैसे नहीं देने पर लोगों को चाकू दिखाकर धमका रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Spread the love


बिलासपुर। शहर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम सृजनेश शर्मा (26 वर्ष), पिता विजय शर्मा, निवासी पचरीघाट, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर है।
घटना 14 फरवरी 2026 की रात करीब 8:15 बजे की है, जब पचरीघाट साईं मंदिर के पास रहने वाले 17 वर्षीय समीर खरे अपनी फर्नीचर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान आरोपी सृजनेश शर्मा दुकान में पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू को दिखाकर प्रार्थी को डराया और धमकाया। इस दौरान आरोपी ने आकाश आहुजा से भी पैसे की मांग की और मना करने पर उसे भी चाकू दिखाकर धमकाया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (IPS) के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *