सिंधी युवक समिति 20 मार्च चेंट्रीचंड्र महोत्सव पर लाल साईं झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकालेगी

Spread the love


  • बिलासपुर ! सिंधी युवक समिति 20 मार्च शुक्रवार को सिंधी समाज के नव वर्ष झूलेलाल जयंती के अवसर पर चेट्रीचंड महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाएगी‌। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार मोटूमल सिंधी सेवा सदन गोल बाजार में समस्त बिलासपुर सिंधी समाज की पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी युवक समिति, पूज्य सिंधी 17 वार्ड पंचायतों सेंट्रल सिंधी युवा विंग सदस्यो की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सिंधी समाज का नव वर्ष जिंदपीर लालसाई भगवान झूलेलाल जी की जयंती 20 मार्च चेंट्रीचंड्र महोत्सव सिंधी युवक समिति बिलासपुर के नेतृत्व में निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी को इस हेतू शोभायात्रा निकालने हेतू सम्पूर्ण जिम्मेदारी दी गयी जिसका सहयोग पूरे तन मन तन से पूरा बिलासपुर सिंधी समाज करेगा। चेंट्रीचंड्र महोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा निकालीं जाएगी। भगवान झूलेलाल जी की शोभायात्रा सतरंगी झांकियों के साथ सुबह 11 बजे बुधवारी बाजार से निकलकर बंधवापारा, धानमंडी रोड होते हुए, गुरुनानक चौक, तोरवा नाका, जंगमल चौक होते हुए दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कंवरराम कपड़ा बाजार के रास्ते गोल बाजार, सदर बाजार, प्रताप चौक पुराने पुल से सरकंडा होते हुए नए पुल से नेहरू चौक, हेमू कलानी चौक, जरहाभाटा के रास्ते से सिंधी कॉलोनी (भक्त कंवरराम नगर) में विसर्जित होगी वहीं इस दिन सिंधी समाज के हर एक घर में दियो की ज्योत जलेगी इस दिन चारों तरफ “आयोलाल झूलेलाल” की गूंज गूंजेंगी । चेंट्रीचंड्र महोत्सव बाबत बैठक में सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी, प्रकाश ग्वालानी, डी.डी.आहुजा,  पी.एन.बजाज, सिंधी युवक समिति अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, मनोहरलाल खटवानी, रुपचंद डोडवानी, मोती  गंगवानी, ब्रजलाल नागदेव, ओमप्रकाश जीवनानी, गोपाल सिंधवानी, नरेंद्र नागदेव, परसराम डोडवानी, नरेश कोटवानी, राजेश छुगानी, आनंद देसर, अजित थावरानी, शिव धामेचा, मुरली वाधवानी राबिनु वाधवानी, कमल बजाज, अमित संतवानी, मुकेश मूलचंदानी, ओमप्रकाश मनचंदा, हीरानंद छुगानी, राजेश गंगवानी, सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *