एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

Spread the love

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के बिलासपुर स्थित मुख्यालय में आज, 26 नवंबर 2026 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने दोहराया तथा संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास एवं निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नृपेंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में तथा संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *