पूर्व सिपाही संगठन राष्ट्रवादी संगठन तथा श्री संस्कार फाऊंडेशन का आयोजन पुलवामा के शहीदों की याद में, पूर्व सैनिक तथा शहीदों के परिवारों का 14 फरवरी को होगा सम्मान, शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर दी जाएगी श्रद्धांजलि

Spread the love

बिलासपुर। पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में राष्ट्रवादी संगठनों के द्वारा सीएमडी कॉलेज मैदान में 14 फरवरी को शहीद परिवारों तथा पूर्व सैनिकों का सम्मान तथा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दी प्रज्वलित किया जाएगा। राष्ट्रवादी संगठन श्री संस्कार फाऊंडेशन व पूर्व सैनिक संगठन एवं अन्य संगठनों के द्वारा सीएमडी कॉलेज मैदान में यह आयोजन किया जा रहा है । महेंद्र प्रताप सिंह राणा, सोनिया साहू ,डॉक्टर रश्मि दीक्षित ,सुनील कुमार सिंह, योगेश शर्मा जितेंद्र साहू ,सुनील तिवारी ,राजकुमारी देवी तथा चंपा साहू ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि राष्ट्रवादी संगठन, श्री संस्कार फाउंडेशन तथा पूर्व सिपाही संगठन, मिलकर शहीद परिवार तथा पूर्व सैनिकों का सम्मान करने जा रहा है 14 फरवरी को शाम 4:00 बजे सम्मान समारोह होगा तथा शाम 6:00 बजे शहीद स्मारक चौक पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दीप प्रज्वलित किया जाएगा। महेंद्र सिंह राणा ने तथा संस्कार फाउंडेशन की सोनिया साहू ने राष्ट्रवादी संगठन तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कहा है कि पुलवामा में 14 फरवरी का दिन ब्लैक डे घोषित है । शिव पर तैनात हमारे देश के जवान जब घर वापस लौट रहे थे तब आतंकवादियों ने पुलवामा में निहत्ते जवानों पर हमला कर दिया था। और बम विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों की याद में 14 फरवरी को पुलवामा के शेर पर आयोजित कार्यक्रम में पूरे शहर के लोगों का आमंत्रित किया गया है जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। श्री राणा ने बताया कि बिलासपुर जिले में तथा संभाग में अनेक शहीदों के परिवार तथा पूर्व सैनिक निवासरत हैं । पुलिस में 40 जवान शहीद हुए थे । कारगिल तथा आर्मी में 24 से 25 जवान के परिवार यहां रहते हैं सीआरपी से 35 से 40 परिवार तथा सुरक्षा बल के 30 से 35 जवानों के परिवार यहां निवास रहता है और बिलासपुर जिले तथा संभाग में सभी पूर्व सैनिक सहित परिवार को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। शहर के जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *