आर्यन फ़िल्म निर्मित “सपना” फ़िल्म का पोस्टर विमोचन संपन्न

Spread the love



बिलासपुर। आर्यन फ़िल्म के बैनर तले निर्मित फ़िल्म “सपना” का पोस्टर विमोचन बेलतरा विधायक श्री शुशांक शुक्ला के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. एल.सी. माधरिया, लेखिका ऋतु साहू एवं फ़िल्म के निर्देशक रामा नन्द तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फ़िल्म “सपना” एक गरीब किसान और उसकी बेटी के सपनों को साकार करने के लिए किए गए संघर्ष की मार्मिक एवं प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो समाज की वास्तविक परिस्थितियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।
फ़िल्म में कलाकारों के रूप में आंचल पाण्डेय, प्रिशा पाण्डेय, वैष्णवी पाण्डेय, तारा यादव, महेंद्र सूर्यवंशी, नरेंद्र सिंह चंदेल, डॉ. सुनंदा मरावी, सुनील पाण्डेय, सोनू महंत एवं राकेश तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
फ़िल्म को क्रिएटिव सपोर्ट खुशी देवांगन का प्राप्त हुआ है।
फ़िल्म को विशेष सहयोग नृत्य धारा फाउंडेशन, आशीर्वाद हॉस्पिटल, महेंद्र सूर्यवंशी एवं महेंद्र ट्रैक्टर शोरूम का मिला है।
फ़िल्म की डीओपी एवं एडिटिंग जितेन्द्र सिदार द्वारा की गई है, जबकि बैकग्राउंड म्यूज़िक (BGM) ‘द बाइट घराना’ ने तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *