धन गुरु नानक दरबार में 40 दिवसीय अखंड जपजी साहिब पाठ का चालीहा संपन्न, गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

धन गुरु नानक दरबार में 40 दिवसीय अखंड जपजी साहिब पाठ का चालीहा संपन्न, गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
40 दिनों तक 24 घंटे निरंतर गूंजती रही गुरु वाणी, भोग साहिब, भव्य कीर्तन और गुरु के अटूट लंगर में उमड़ी साध-संगत

बिलासपुर। जरहाभाठा सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार साहिब में 40 दिनों से निरंतर चल रहे जपजी साहिब पाठ का चालीहा 24 नवंबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इसी पावन अवसर पर श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व भी बड़े ही हर्षोउल्लास और धूमधाम से मनाया गया।


पिछले 40 दिनों से दरबार साहिब में 24 घंटे लगातार जपजी साहिब का पाठ चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत ने दरबार में पहुंचकर गुरु चरणों में हाजिरी लगाई और गुरु वाणी का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे 40 दिनों तक दरबार साहिब में भक्ति और श्रद्धा की अविरल धारा बहती रही।
24 नवंबर को चालीहे के समापन अवसर पर रात्रि 9 बजे भोग साहिब की रस्म संपन्न हुई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। राजस्थान के कोटा से बब्बल भाई एवं दिल्ली से जितेंद्र भाई जी ने अपनी मधुर गुरु वाणी और कीर्तन से साध-संगत को निहाल कर दिया। दरबार साहिब में देर तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस पावन अवसर पर बिलासपुर के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अमर अग्रवाल विशेष रूप से धन गुरु नानक दरबार पहुंचे। उन्होंने गुरु दरबार में माथा टेककर विश्व कल्याण एवं सभी की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। दरबार साहिब के प्रमुख सेवादार बबलू भाई, हेमंत कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी एवं अन्य सेवादारों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह अत्यंत खुशी और सौभाग्य की बात है कि आज पूरे देश में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिलासपुर में भी यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। धन गुरु नानक दरबार द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्य सराहनीय हैं। हम सभी को गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भभावना को बनाए रखते हुए मानवता की सेवा करते रहना चाहिए।
दरबार के सेवादार हेमंत कलवानी, राजकुमार कलवानी अन्य सेवादारों ने समस्त साध-संगत को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही दरबार साहिब द्वारा निरंतर किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के समापन पर गुरु की अरदास के पश्चात गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने गुरु घर की सेवा में सहभागिता निभाकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार साहिब के सभी सेवादारों एवं साध-संगत का विशेष योगदान रहा। इस पावन अवसर पर हमर संगवारी समाचार के संपादक विजय दुसेजा, छत्तीसगढ़ भास्कर की संपादक प्रीति वाधवा एवं गोविंद दुसेजा सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में धन गुरु नानक दरबार के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा है जिसमें प्रमुख, है
प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, विनोद मेघानी, कमल बजाज सहित सभी पांच पूज्य सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष,सुरेश वाधवानी,सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज,अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी,वर्षा सुखिजा ,मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी ,पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल,अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज,बलराम रामानी, डॉक्टर हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह,अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी,साहिल , नंदलाल पोपटानी,सोनिया कलवानी,मनन, डॉक्टर सोनम एवं अक्षय, दीपक लालवानी एवं नीलम लालवानी, रोशन, दीपक साहित्या, रोहित जगमालानी, भारत जगमालानी, बब्बू, प्रवेश,साहिल मधवानी एवं अन्य सेवादारी मुख्य रूप से उपस्थित थे

रिपोर्ट — प्रीति वाधवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *