चकरभाठा के ब्लूम कैफे में ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ परिवार ने दी प्रधान संपादक को शुभकामनाएं

Spread the love

चकरभाठा के ब्लूम कैफे में ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ परिवार ने दी प्रधान संपादक को शुभकामनाएं

चकरभाठा (बिलासपुर), 24 नवंबर 2026:प्रमुख समाचार पोर्टल और चैनल ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ के प्रधान संपादक का जन्मदिवस आज चकरभाठा स्थित ‘ब्लूम कैफे’ में बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत,उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

​कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जहां उपस्थित सभी साथियों और शुभचिंतकों ने प्रधान संपादक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की। आयोजन के दौरान ब्लूम कैफे में बेहद खुशनुमा और आत्मीय माहौल देखने को मिला।

​इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों और सहयोगियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रधान संपादक ने अपनी निडर, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता के माध्यम से समाज के हर वर्ग की आवाज को प्रमुखता से उठाया है। जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ की भूमिका सदैव सराहनीय रही है।

​जन्मदिवस की शुभकामनाओं से अभिभूत प्रधान संपादक ने सभी अतिथियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह और विश्वास ही उन्हें सदैव सच के साथ खड़े रहने और निष्पक्ष पत्रकारिता करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा और सकारात्मक पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

​समारोह में ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ की पूरी संपादकीय टीम, स्थानीय संवाददाता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में मित्रगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट प्रीति वाधवा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *