चकरभाठा के बड़े गुरुद्वारे में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु नानक जयंतीब्रह्मलीन संत वासुराम साहिब एवं संत हीरानंद साहिब की पावन स्मृति में हुआ भव्य


धार्मिक आयोजन, संतों के सानिध्य में संपन्न हुई गुरु ग्रंथ साहिब जी की भोग साहिब की रस्मबिलासपुर/चकरभाठा। चकरभाठा स्थित ब्रह्मलीन संत वासुराम साहिब एवं संत हीरानंद साहिब के बड़े गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में

श्रद्धालुओं, समाजजनों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर गुरु नानक देव जी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में संत नामदेव (नामु भाई साहब), श्री राजू भाई साहब तथा आनंद राम दरबार से एकादशी वाले बलराम भैया सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों के सानिध्य से आयोजन की धार्मिक गरिमा और बढ़ गई।इस अवसर पर दोपहर 12 बजे संत नामदेव जी के सानिध्य में गुरु ग्रंथ साहिब जी की भोग साहिब की रस्म श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। संगत ने गुरु वाणी का श्रवण कर गुरु नानक देव जी के बताए प्रेम, समानता, मानवता, सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।आयोजन में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश फोटानी, पूज्य रियासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर मलघानी, समाज के वरिष्ठजन किशन लाल पुरुस्वानी, पारसराम बत्रा, राचण नंथानी, प्रकाश जैसवानी, बल्लू आडवानी, नंदू कुकरेजा, अशोक छाबड़ा, अनिल मलघानी एवं महेश चावला सहित सिंधी एवं रियासती पंचायत के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।नगर पालिका परिषद बोदरी के सभापति विजय वर्मा की रही विशेष सहभागिताइस धार्मिक आयोजन में नगर पालिका परिषद बोदरी के सभापति श्री विजय वर्मा की विशेष उपस्थिति एवं सहभागिता उल्लेखनीय रही। उन्होंने गुरुद्वारे में पहुंचकर गुरु नानक देव जी के चरणों में शीश नवाया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। विजय वर्मा का समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाना तथा सभी वर्गों के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखना उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार की समाजजनों ने सराहना की। ऐसे आयोजनों में उनकी उपस्थिति सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करती है।इस अवसर पर दीपक वाधवानी, राजेश छाबड़ा, अशोक मोटवानी एवं अनिल नथानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।समूचा आयोजन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और संतों के आशीर्वाद से भक्तिमय बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट : प्रीति वाधवा