जैसलमेर: के सरकारी अस्पताल में ऐतिहासिक सर्जरी: बुजुर्ग महिला के पेट से 6 किलो की गांठ निकालकर बचाई जान

Spread the love

जैसलमेर से एक बड़ी और राहत भरी मेडिकल उपलब्धि सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के पेट से करीब छह किलो वजनी गांठ निकालकर उसे नया जीवन दिया है। यह सर्जरी जिले के किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार इतनी बड़ी और जटिल गांठ को सफलतापूर्वक निकालने का मामला है, जिसने पूरे क्षेत्र में चिकित्सा जगत की सराहना बटोरी है।
करीब 60 वर्षीय महिला मरीज ऑपरेशन से पहले गंभीर स्थिति में थी। पेट में अत्यधिक सूजन, दर्द और अन्य जटिलताओं के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सत्ता राम पंवार के अनुसार यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। सबसे बड़ी कठिनाई गांठ को बिना फोड़े सुरक्षित बाहर निकालना थी, क्योंकि ऐसा न होने पर मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
पीएमओ डॉ. रवींद्र सांखला के मार्गदर्शन में गठित विशेष चिकित्सकीय टीम ने पूरी सावधानी, अनुभव और समन्वय के साथ इस जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। घंटों चली मेहनत के बाद ऑपरेशन सफल रहा और महिला मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।
यह सफलता न केवल जवाहिर हॉस्पिटल बल्कि जैसलमेर जिले के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *