खाद्य सुरक्षा अभियान के समापन में तीन दिन शेष, शत-प्रतिशत जांच का लक्ष्य कितना पूरा हुआ?बाबूजी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, नामी होटलों से लेकर बेकरी तक की जांच; कई जगह मिली खामियां, नमूने जब्त और सुधार नोटिस की अनुशंसा, फिर भी अभियान की रफ्तार पर

सवालअनिल शुक्ला की रिपोर्टबिलासपुर। शुद्ध और सुरक्षित भोजन के दावे के बीच खाद्य एवं औषधि प्रशासन का 15 दिवसीय विशेष अभियान ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अब अंतिम दौर में है। 30 नवंबर को अभियान समाप्त हो जाएगा और महज तीन दिन शेष हैं। विभाग ने जिले के खाद्य कारोबारियों का शत-प्रतिशत निरीक्षण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक सामने आई कार्रवाई के आंकड़े इस लक्ष्य की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बाबूजी रेस्टोरेंट का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित करने जैसी सख्ती जरूर दिखाई गई, लेकिन क्या इतने सीमित समय में जिलेभर के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच संभव है?अब तक हुई प्रमुख कार्रवाई क्रमवार- बाबूजी रेस्टोरेंट: खाद्य पदार्थों का निर्माण बेहद अस्वच्छ वातावरण में मिलने पर लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित, सुधार होने तक संचालन बंद रखने की कार्रवाई।- खास टर्बन ढाबा: बिरयानी राइस और छोले की सब्जी के नमूने जब्त। संतोष भवन, टेम्पटेशन रेस्टोरेंट और रज्जु जलपान गृह का निरीक्षण कर स्वच्छता के निर्देश।- होटल ईस्ट पार्क: वेज ग्रेवी और पनीर के नमूने जब्त।- होटल ग्रैंड अंबा: टोमैटो ग्रेवी और हल्दी पाउडर के नमूने जब्त। कमियों पर सुधार सूचना की अनुशंसा।- होटल सिल्वर ओक: निरीक्षण में कमियां मिलने पर सुधार सूचना की अनुशंसा।- दावते दिल्ली: शिव टॉकीज रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड की दोनों शाखाओं में भंडारण की FIFO प्रणाली, हेड कैप और ग्लव्स के उपयोग के निर्देश।- डाउन टाउन, गुलमोहर और पौष्टिकम: निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा संबंधी निर्देश, डाउन टाउन के विरुद्ध सुधार सूचना की अनुशंसा।- आर.आर. रेस्टोरेंट (25 नवंबर): वेज बिरयानी का नमूना जब्त।- द मेड बेकर्स (26 नवंबर): पैक्ड मसाला खारी और बर्गर बन के नमूने जब्त।- द बर्गर किंग्स (26 नवंबर): फ्रेंच फ्राइज और वेज बर्गर के नमूने जब्त।इस तरह विभागीय विज्ञप्तियों में खाद्य नमूनों की जब्ती, सुधार संबंधी निर्देश और नोटिस की अनुशंसा जैसी कार्रवाइयां सामने आई हैं। कुछ प्रतिष्ठानों में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और वाटर टेस्ट रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिले।प्रेस विज्ञप्तियों से आगे भी जवाबदेही जरूरीसबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अभियान का लक्ष्य शत-प्रतिशत निरीक्षण था, तो अब तक कुल कितने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच हुई? कितनों के खिलाफ वास्तविक कार्रवाई की गई और कितने संचालकों ने कमियां दूर कीं? खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर हुई कार्रवाई का ब्योरा भी सार्वजनिक होना चाहिए।तीन दिन शेष, अब कागजी नहीं जमीनी कार्रवाई की जरूरतबिलासपुर में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई दुकानों और फास्ट फूड सेंटरों की बड़ी संख्या है। ऐसे में 15 दिवसीय अभियान के अंतिम तीन दिनों में विभाग कितनी जांच कर पाएगा, यह अहम सवाल है। बाबूजी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई से सख्ती का संदेश जरूर गया है, लेकिन खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग की गंभीरता केवल एक-दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई से साबित नहीं होगी। अभियान की सफलता का पैमाना निरीक्षण की संख्या नहीं, बल्कि अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई और उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन की गारंटी होना चाहिए।अनिल शुक्ला की रिपोर्ट