बिलासपुर। 26 नवम्बर का यह ऐतिहासिक दिवस हम सभी भारतीयों के लिये अत्यंत गौरव सम्मान और आत्ममंथन का अवसर है आज ही के दिन वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा ने स्वतंत्र भारत के संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। इसी ऐतिहासिक स्मृति को चिरस्थायी बनाने वर्ष 2015 से 26 नवम्बर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाने का निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर किया गया। आज प्रातः बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चैक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिल्हा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं अपितु यह भारत की आत्मा है हमारे लोकतंत्र की आधारशीला है। नागरिकों के अधिकारों का रक्षक और शासन व्यवस्था को मर्यादा में रखने वाली सर्वोच्च व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर में उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों संविधान निर्माताओं और राष्ट्र नायकों को नमन करता हूॅ, जिनके त्याग तपस्या और दूरदर्शिता के

कारण आज हम एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक और संवैधानिक राष्ट्र के नागरिक है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ लेकिन स्वतंत्रता के साथ ही देश के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती थी। सदियों की गुलामी

सामाजिक असमानता जातिगत भेदभाव आर्थिक विषमता अशिक्षा और विभाजन की त्रासदी से गुजर रहे देश को एक ऐसी व्यवस्था चाहिये थी जिसमें राजा रंक, अमीर और गरीब कानून की दृष्टि से सभी समान हो। इसी उद्देश्य से संविधान सभा का गठन किया गया। संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई और 29 अगस्त 1947 को प्रारूप समिति का गठन हुआ और इस समिति के अध्यक्ष डाॅ.भीमराव अंबेडकर को यह संविधान 26 जनवरी 1950 पूर्ण रूप से लागू हुआ। श्री कौशिक ने कहा कि जब हम समान अवसर सामाजिक न्याय आरक्षण शिक्षा महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गो के अधिकारों की बात करते है तो हमें बाबा साहेब के उस दूरदर्शी चिंतन का स्मरण करना चाहिये। उन्होंने कहा भारतीय संविधान का निर्माण सामूहिक प्रयास था। डाॅ.अम्बेडकर के संविधान सभा के अध्यक्ष डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद, पं.जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, के एम मुंशी अल्लादी, कृष्णा स्वामी अय्यर एवं गोपाल स्वामी आयंगर हंसा मेहता, दुर्गा बाई देशमुख, राजकुमारी अमृत कौर और अनेक महान विभूतियों का योगदान भी अविस्मरणीय है। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने आज के कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि राजनीतिक लोकतंत्र तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र की स्थापना न हो। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समानता स्वतंत्रता न्याय और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, किशोर राय, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रितेश अग्रवाल, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, प्रदीप शुक्ला, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, राकेश मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, मनोज सोनी, योगेश बोले, राहुल सिंह, नीतिन पटेल, जगदीश साव, अमर राजपूत, गुलशन खांडेकर, सुभाष तिवारी, आदर्श बेरिया, श्रद्धा तिवारी, रीना गोस्वामी, वंदना तिवारी, कमला शुक्ला, पूजा खत्री, सुधा गुप्ता, उषा भांगे, अनुरागिनी कश्यप, योगिताा सिंह, सुमन यादव, धर्मेन्द्र चन्द्राकर, सतीश यादव, अंकित श्रीवास, अनुग्रह मिश्रा, अरविंद दुबे, संजय साहू, नंदनी कश्यप, उमेश वर्मा, अकित सोनी, सूर्यकांत, आनंद गुप्ता, अंकित श्रीवास, भरत लोनिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रीति वाधवा की रिपोर्ट