बोदरी-चकरभाठा मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया, सामान जब्त; पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई​बोदरी / चकरभाठा: नगर पालिका परिषद बोदरी

Spread the love

बोदरी-चकरभाठा मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया, सामान जब्त; पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई​बोदरी / चकरभाठा: नगर पालिका परिषद बोदरी और चकरभाठा पुलिस की संयुक्त टीम ने आज मुख्य मार्ग से

अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। आवागमन को सुगम बनाने तथा बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। यह मार्ग सीधा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को जोड़ता है, जिससे इस पर वाहनों और यात्रियों का निरंतर दबाव बना रहता है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका प्रशासन और थाना चकरभाठा प्रभारी निरीक्षक अनिल

अग्रवाल द्वारा क्षेत्र के दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की स्पष्ट चेतावनी दी गई थी। त्योहारों को देखते हुए थाना प्रभारी ने अतिक्रमणकारियों को मोहलत दी थी और कहा था कि त्योहार समाप्त होने के पश्चात सभी स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। किंतु, चेतावनी को अनसुना कर सड़क पर कब्जा और सामान फैलाने का सिलसिला जारी रखा गया।​इसके बाद आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद बोदरी से सुरेश देवांगन, निकेश साहू तथा नगर पालिका की टीम ने थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे रखा अतिक्रमण हटवाया गया तथा नियमों का उल्लंघन कर रखे गए सामान को जब्त भी किया गया।​अभियान के दौरान थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्य मार्ग पर भविष्य में कहीं भी अतिक्रमण पाया गया या ऑटो चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए गए, तो उनके विरुद्ध सीधे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन व पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *