संगठन की ताकत बढ़ाने भाजपा का बड़ा कदमपूर्वी मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के नए अध्यक्षों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह

Spread the love

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्वी मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्री राकेश लालवानी की अनुशंसा पर जारी इस सूची से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
घोषित नियुक्तियों के अंतर्गत —
युवा मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्री देवाशीष दत्ता
महिला मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्रीमती लोकेश्वरी राठौर
किसान मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्री चंदन यादव
अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्री गप्पू सोनकर
अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्री संतोष ध्रुव


इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा पूर्वी मंडल प्रभारी श्री प्रवीण सीन सेन, पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्री राकेश लालवानी एवं पूर्वी मंडल महामंत्री श्री आशुतोष शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि नए मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे, युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-आंदोलन का रूप देंगे।
भाजपा नेतृत्व ने कहा कि संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की मजबूती है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की असली शक्ति है। नए नेतृत्व के साथ भाजपा पूर्वी मंडल क्षेत्र में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *