केंद्रीय बजट 2026ः व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए राहत भरा:

Spread the love

रीवा :- महेश ठारवानी कैट मध्य प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महेश ठारवानी ने इस बजट को देश के व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशको और विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं उत्तम माध्यम उद्यमों के लिये आत्मविश्वास से भरे दस हजार करोड़ के पैकेज पर बात करते हुये कहा कि इससे हमारा एमएसएमई सेक्टर मजबूत होगा और आसान ऋण उपलबध होगा। छोटे उद्यौगों को और व्यापारियों को नई ऊंचाईया प्रदान करेगा। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिये लॉजिस्टक की दक्षता, निर्यात, डिजिटल अर्थव्यवस्था और उपभोग आधारित विकास जिससे व्यापार और वाणिज्य को बढने के लिये लाभप्रद है। कुल मिलाकर यह बजट आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी एवं समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। बुनियादी ढांचे के विकास, लॉजिस्टिक्स की दक्षता, विनिर्माण, निर्यात, डिजिटल अर्थव्यवस्था और उपभोग आधारित विकास पर निरंतर ध्यान देने से देश के व्यापार और वाणिज्य को व्यापक लाभ मिलेगा।

अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने कहा, “यह बजट आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह देश की आर्थिक बुनियाद को और सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *