ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार: कर्ज के दलदल में फंसे दंपति और बेटी ने दी जान

Spread the love

शहडोल की पुरानी बस्ती में ऑनलाइन गेमिंग के जानलेवा मकड़जाल ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बलि ले ली। स्थानीय निवासी शंकरलाल गुप्ता BDG और Aviator जैसे गेम्स में शॉर्टकट से पैसे कमाने के चक्कर में लाखों गंवा बैठे थे। आर्थिक तंगी और हताशा में उन्होंने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पत्नी राजकुमारी और बेटी स्वाति के साथ पी लिया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। गनीमत रही कि 15 वर्षीय बेटा अनिकेत उस वक्त घर पर नहीं था, जिससे उसकी जान बच गई। ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन नहीं, एक खतरनाक जाल है। ‘शॉर्टकट’ से पैसे कमाने का लालच आपके हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *