छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् द्वारा होली मिलन आयोजित

Spread the love

*बिलासपुर । पावन होली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् द्वारा होली मिलन का आयोजन संस्कार भवन पुराना सरकंडा में किया गया। यह आयोजन डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य, डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं सनत तिवारी, डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ गजेन्द्र तिवारी एवं हेमंत कुमार गौर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । होली उत्सव उत्साह उमंग का संदेश देता है: डाॅ पाठकइस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवि गायक राम निहोरा राजपूत, सुखेन्द्र श्रीवास्तव, कांति कुमार दुबे, एम.डी. मानिकपुरी, सतानंद दुबे, डॉ विवेक तिवारी एवं साथियों द्वारा फाग गीतों की संगीतमय प्रस्तुति की गई । वहीं होली पर केन्द्रित कविता का राजेश कुमार सोनार, हेमंत कुमार गौर, डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे, शीतल प्रसाद पाटनवार द्वारा किया गया । स्वागत भाषण में डाॅ विवेक तिवारी अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बधाई दी गई। मुख्य अतिथि डाॅ विनय कुमार पाठक ने कहा कि होली का पर्व जीवन में उत्साह उमंग का रंग बिखेर कर जीवन जीने की प्रेरणा देता है ।

उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये आभार प्रदर्शन डाॅ शत्रुघन जेसवानी ने किया।इस अवसर पर सुरेश सिंह बैस, अवधेश गुप्ता, महेन्द्र दुबे, अद्वित सिंह बैस अभिषेक दुबे, हर्ष दुबे, आशीष श्रीवास, एवं परिषद् के सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *