श्री झूलेलाल मंगलम बिलासपुर में…

Spread the love

. चेट्रीचंड्र महोत्सव पर सांई झूलेलाल यज्ञ (हवन), बहराणा साहब की पूजा अर्चना के साथ हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन बिलासपुर :- तिफरा श्री झूलेलाल मंगलम परिसर स्थित सांई झूलेलाल मंदिर में भगवान सांई झूलेलाल जी का 1076 वां अवतरण दिवस चेट्री चंड्र महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के संग मनाया गयाश्री झूलेलाल सेवा समिति (झूलेलाल मंगलम) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे से गायत्री पीठ मंदिर के पंडितों के द्वारा

प्रातः 9:00 बजे विधि विधान श्रद्धा भक्ति के साथ वरुण देव यज्ञ (हवन) सम्पूर्ण कराया गया तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे से भाई जगदीश हरदवानी के सानिध्य में श्रद्धा भक्ति आस्था विधि विधान के साथ बहराणा साहब की पूजा अर्चना , इष्ट देव झूलेलाल जी की महाआरती की गई जिसमें समाज के भारी संख्या में बुजुर्गों माताओ बहनों, युवा वर्ग, एवं बच्चों ने भाग लिया इस अवसर पांच जोड़ी पति पत्नी के द्वारा पूजा अर्चना आरती कर एक दूसरे को वर्णमाला पहनाया एवं

पत्नी के द्वारा पति के पांव छूकर आशीर्वाद लिया एवं युवा पीढ़ी को यह सकारात्मक संदेश दिया कीहमारे धर्म में पति को परमेश्वर का दर्जा दिया जाता है जिसे अब युवा पीढ़ी भुलते जा रहे हैं, अपनी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति सभ्यता जानकारी देने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को यह बताने का की पूर्व में परिवार में कोई पूजा पाठ अनुष्ठान धार्मिक आयोजन या तीज त्यौहार आते थे तो परिवार के बेटे, बहुएं,बच्चे अपने बड़े बुजुर्गों के पांव छु कर आशीर्वाद लेते थे परिवार में आपसी भाईचारा संस्कृति सभ्यता एवं एकता का संचार होता था जिसे आज की युवा पीढ़ी भूलती जा रही है।श्री झूलेलाल सेवा समिति झूलेलाल मंगलम के अध्यक्ष रूपचंद डोडवानी ने.आज के इस पावन मौके पर उपस्थित सभी लोगों को चेट्री चंड्र महोत्सव की लख-लख बधाइयां दी और कहा कि आज के आयोजन में साइन झूलेलाल जी से आराधना की गई की सभी के

परिवारों सर्वधर्म समाज में आपसी भाईचारा एकता सुख समृद्धि उन्नति खुशहाली हो इसके साथ ही हो आज के इस आयोजन एवं पूजा अर्चना का उद्देश्य भगवान सांई की पूजा आराधना करना तो था ही साथ में वर्तमान में विश्व में जो अस्थिरता जगह जगह युद्ध की घटनाएं घट रही हैं एवं जो अस्थिरता फैली हुई है यह सब बंद हो पुरे विश्व में अमन चैन शांति हो। सभी विश्व का कल्याण हो और भारत विश्व गुरु बने इसके लिए भी हमने भगवान से प्रार्थना की पूज्य

बहराणा साहब निकालने का उद्देश्य भी यही था आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए जिनमें प्रमुख हैं, झूलेलाल मंगलम के अध्यक्ष रूपचंद डोडवानी महामंत्री धीरज रोहरा शंकर मनचंदा झूलेलाल वेलफेयर

सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश हरदवानी, हरीशचंद्र हरदवानी , श्याम रोहरा बलराम वाधवानी, प्रतापराय लालचंदानी, अमित वाधवानी प्रहलाद छुगानी, दिलीप डोडवानी, विजय दुसेजा, कंचन रोहराभवदीयविजय दुसेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *