सांई झूलेलाल यज्ञ, बहराणा साहब की पूजा अर्चना के साथ हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन बिलासपुर :- तिफरा श्री झूलेलाल मंगलम परिसर स्थित सांई झूलेलाल मंदिर में भगवान सांई झूलेलाल जी का 1076 वां अवतरण दिवस चेट्री चंड्र महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के संग मनाया गयाश्री झूलेलाल सेवा समिति (झूलेलाल मंगलम) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे से गायत्री पीठ मंदिर के पंडितों के द्वारा प्रातः 9:00 बजे विधि विधान श्रद्धा भक्ति के साथ वरुण देव यज्ञ (हवन) सम्पूर्ण कराया गया तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे से भाई जगदीश हरदवानी के सानिध्य में श्रद्धा भक्ति आस्था विधि विधान के साथ बहराणा साहब की पूजा अर्चना , इष्ट देव झूलेलाल जी की महाआरती की गई जिसमें समाज के भारी संख्या में बुजुर्गों माताओ बहनों, युवा वर्ग, एवं बच्चों ने भाग लिया श्री झूलेलाल सेवा समिति झूलेलाल मंगलम के अध्यक्ष रूपचंद डोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि..इस अवसर पर पांच जोड़ो (पति पत्नी) के द्वारा पूजा अर्चना आरती कर एक दूसरे को वरमाला पहनाया एवं पत्नी के द्वारा पति के पांव छूकर आशीर्वाद लिया एवं युवा पीढ़ी को यह सकारात्मक संदेश दिया कीहमारे धर्म में पति को परमेश्वर का दर्जा दिया जाता है जिसे अब युवा पीढ़ी भुलती जा रही हैं,नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति सभ्यता की जानकारी देने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को जोड़ने का प्रयास किया गया।यह परिवार में पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान या तीज त्यौहार पर बेटे, बहुएं,बच्चे अपने बड़े बुजुर्गों के पांव छु कर आशीर्वाद लेने की परम्परा से आपसी भाईचारा संस्कृति सभ्यता एवं एकता का संचार होता था जिसकी आज कमी महसूस की जाती है।अध्यक्ष श्री डोडवानी ने. इस अवसर पर उपस्थित समुदाय एवं समस्त सिंधी समाज को चेट्री चंड्र महोत्सव की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सांई झूलेलाल जी की कृपा से सभी के परिवारों एवं सर्वधर्म समाज में आपसी भाईचारा,एकता, खुशहाली का वास हो।उन्होंने आगे कहा आज पूजा अर्चना कर माता रानी शेरावाली एवं साईं झूलेलाल से विश्व के कुछ देशों में इस वक्त जो अस्थिरता फैली हुई है एवं युद्ध की घटनाएं घट रही हैं उसमें विराम लगे एवं पुरे विश्व में अमन चैन शांति हो। इसके लिए भी अरदास की गई।आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए,जिनमें प्रमुख रुप से झूलेलाल मंगलम के अध्यक्ष रूपचंद डोडवानी महामंत्री धीरज रोहरा कोषाध्यक्ष शंकर मनचंदा झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश हरदवानी, हरीशचंद्र हरदवानी , सुशील लालचंदानी श्याम रोहरा बलराज वाधवानी, अमित वाधवानी, विजय हरियानी,प्रहलाद छुगानी, दिलीप डोडवानी, विजय दुसेजा, कंचन रोहरा, आशा लालचंदानी शोभा वाधवानी, आरती वाधवानी, प्रिया हरियानी, आदि के साथ समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थितभवदीयधीरज रोहरा महामंत्री
