श्री झूलेलाल मंदिर का 36 वां स्थापना दिवस रायपुर में बड़े

Spread the love

ही हर्षोउल्लास के साथ 5 अप्रैल को मनाया जाएग रायपुर :- प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भगवान झूलेलाल जी के मंदिर का 36 वां स्थापना दिवस भोइपारा रायपुर में बड़े ही हर्षोउल्लास के संग मनाया जाएगा मंदिर के प्रमुख सेवादारी प्रेम बिरनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो की नित्य नियम इस प्रकार है 5 अप्रैल को दिन रविवार प्रात 10:00 बजे पूजा अर्चना होगी 10:30 बजे भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा का दुर्गअभिषेक किया जाएगा 11:00 से सिंधी डांडिया सिंधी छैज नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा आयोजन किया जाएगा 11:30 बजे से गीत संगीत लाल सांई म्यूजिकल पार्टी के द्वारा आयोजित किया जाएगा दोपहर 1:30 बजे से सभी भक्तजनों के लिए प्रभु का प्रसाद आम भंडारा का आयोजन किया गया है इस पावन अवसर पर कई संत महात्मा भी विशेष रूप से पहुंचेंगे और सभी भक्तों को सत्संग के माध्यम से अपनी अमृतवाणी से निहाल करेंगे, संस्था के प्रमुख लोगों ने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया है की बड़ी संख्या में सह परिवार पहुंचकर इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद ले और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम मंडली श्री राम युवा मंडली जय झूलेलाल मंदिर श्री राम मंदिर भोइपारा के सभी सदस्य जन लगे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *