Spread the love

:ब्रह्माकुमारी, ओम शांति सरोवर, उसलापुर के प्रागंण पर “बाल व्यक्तित्व विकास शिविर” समर कैंप का दूसरा दिन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इस दिन विशेष रूप से ब्रह्माकुमारी छाया दीदी ने बच्चों को प्राणायाम और योग का गहन अभ्यास करवाया, साथ ही बताया कि प्राणायाम के नियमित अभ्यास से ऊर्जा बढ़ती है, शरीर के वायु तत्त्व शुद्ध होते हैं, और एक्सरसाइज से शरीर लचीला बनता है। दीदी ने साथ ही बच्चों को आत्म-नियंत्रण और एकाग्रता के महत्व से

अवगत कराया, यह समझाते हुए कि यदि हम अपने विचारों पर ध्यान रखें, तो हमारा आत्मबल बढ़ता है। मेडिटेशन के द्वारा बच्चों को शांति का अनुभव कराया। इसके साथ ही, बीके हेमा बहन ने बच्चों को आत्मा की वास्तविक पहचान से अवगत कराया, यह बताते हुए कि आत्मा एक ज्योति बिंदु है, जिसमें मन, बुद्धि और संस्कार रहते हैं, और बार-बार के कर्म हमारे चरित्र का निर्माण करते हैं। इसी क्रम में, बीके दुर्गा बहन ने बच्चों को एकाग्रता के महत्व से परिचित कराया, यह बताते हुए कि एकाग्रता हम सभी में है, और हम इसे तब महसूस करते हैं जब हम मोबाइल या टीवी देखते हैं, लेकिन यदि हम इस एकाग्रता का सही दिशा में, जैसे अच्छी पढ़ाई और सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें, तो यह हमें हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है। उन्होंने बताया कि एकाग्रता का अर्थ है जब मन और बुद्धि, विचार और दृश्य दोनों मिलकर एक साथ काम करते हैं। मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से, हमारी मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक एकाग्रता बढ़ती है, जिससे हमारे जीवन में हर दिशा में उन्नति होती है। अंत में, बीके गरिमा बहन और बीके दुर्गा बहन ने बच्चों को एरोबिक डांस और विशेष एक्सरसाइज करवाई, जिन्हें बच्चों ने बड़ी ऊर्जा और उत्साह के साथ किया। यह समर कैंप, जो 10 मई तक हर सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक चलेगा, बच्चों के जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक बदलाव का संचार कर रहा है, और हर बच्चा इसमें नई ऊर्जा के साथ भाग ले रहा है।ईश्वरीय सेवा में बी के छाया बहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *