प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

सिंध सिंधियों का है और एक दिन भारत में विलय जरूर होगा, आलोक कुमार

बिलासपुर / चक्करभाटा :-
श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाटा में आज विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आलोक जी के सानिध्य में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई, कार्यक्रम की शुरूआत भगवान झूलेलाल जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके की गई इस अवसर पर चक्करभाटा के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जैसवानी के द्वारा झुलेलाल मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भगवान झूलेलाल जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला आए हुए अतिथियों का बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के द्वारा स्वागत किया गया पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष विनोद मेघानी का भी स्वागत किया गया, और उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किये
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुओं को संगठित होने की बहुत आवश्यकता है आज पूरे विश्व में जिस तरह आतंक और युद्ध का माहौल है और चल भी रहा है उससे कहीं ना कहीं हमें भी अपनी शक्ति अपनी ताकत को बढ़ाना होगा अखंड भारत के समय जो हमरी शक्ति थी हम विश्व गुरु थे आज वह कहीं ना कहीं उसमें असर पड़ा है बटवारा के बाद भी हिंदुओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ आज भी पाकिस्तान में आये दिन खबरें आती रहती हैं कि हिंदू बेटियों को बहनों को उठा लिया गया और गलत कार्य किया गया सिंध में बहुत सारी ऐसी घटनाएं घट रही हैं सिंध सिंधियों का है और एक न एक दिन इसका विलय भारत में जरूर होगा आज का हिंदू जाग उठा है जरूरत है संगठित होने की एक होने की अपनी शक्ति को पहचानने की जिस दिन आप एक हो जाओगे पूरी दुनिया की कोई भी ताकत आपको हरा नहीं पाएगी देश की रक्षा के लिए अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आपको आगे बढ़ना होगा और अपनी शक्ति को पहचानना होगा अपने बच्चों को धार्मिक ज्ञान देना होगा ओर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से उन्हें जोड़ना होगा, मजबूत करना होगा
और पूज्य साईं जी के परिकरों के द्वारा सिंधु अमरधाम आश्रम में होने वाले निःस्वार्थ भाव से होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और पूज्य साईं जी के द्वारा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निरंतर यात्राओं के बारे में बताया गया l माननीय श्री आलोक जी ने श्री सिंधु अमरधाम आश्रम में होने वाले सभी कार्यक्रमों सराहना की और उन्होंने समाज को जागरूक किया, इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा के अध्यक्ष सुरेश फोटानी पूज्य सिंधी रियायती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर लाल मलघानी के द्वारा श्री आलोक कुमार जी का पाखंर पहनाकर सम्मान किया गया झूलेलाल मंदिर की तरफ से संत लालदास जी के बड़े सुपुत्र वरुण सांई जी के द्वारा छाल पहनाकर सम्मान किया गया , साथ में हिंदू परिषद रायगढ़ से राकेश जी भी आये थे वह
आए हुए अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया , इस अवसर पर झूलेलाल मंदिर में नित्य समय होने वाले कार्यक्रमों के बारे में प्रकाशित एक पत्रिका का विमोचन भी किया गया
बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं और समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे इनमें प्रमुख हैं डॉक्टर ललित मखीजा सुरेश सिदारा सिंधी युवक समीति के अध्यक्ष मनीष लाहौरानी बल्लू आडवाणी प्रकाश जैसवानी,


शंकर मनचंदा दिनेश चंदानी सुनील आहूजा , अनिल पंजवानी प्रकाश चाचा,
राम सुखीजा नानकराम खटूजा प्रभाकर मोटवानी अनिल राघवानी,


बिलासपुर और चक्करभाटा की महिला समिति के अध्यक्ष व सदस्य जन भी उपस्थित थे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा बिलासपुर से विशेष रूप से चक्करभाटा पहुंचे और इस कार्यक्रम को कवर किय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *