Spread the love

बिलासपुर। शहर के प्रमुख थोक बाजार व्यापार विहार में नकली खाद्य सामग्री के कारोबार को लेकर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। नकली ब्रांडेड मसालों की सप्लाई से जुड़े मामले में विभागीय टीम ने

व्यापार विहार स्थित एक दुकान पर दबिश देकर दस्तावेजों और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू की।जानकारी के

अनुसार, हाल ही में शहर में नकली मसालों की खेप पकड़े जाने के बाद विभाग लगातार अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रहा है। ट्रांसपोर्ट से मिले सुराग के आधार पर अधिकारियों की टीम संबंधित दुकान तक पहुंची, जहां पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने की कार्रवाई की गई।जांच के दौरान अविनाश मोटवानी का नाम सामने आने के बाद टीम ने सप्लाई चेन और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की सूचना

मिलते ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल विभाग उससे जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, नकली मसालों की सप्लाई के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल किया जा रहा था, ताकि कारोबार पर किसी को संदेह न हो। मामले के सामने आने के बाद व्यापार विहार के व्यापारियों में भी हलचल बढ़ गई है।उल्लेखनीय है कि व्यापार विहार क्षेत्र में पहले भी मिलावटी और डुप्लिकेट उत्पादों को लेकर कई बार कार्रवाई हो चुकी है। बीते महीनों में कॉस्मेटिक, सिगरेट,

खाद्य सामग्री और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं में मिलावट के मामलों का खुलासा हुआ था। लगातार सामने आ रहे मामलों से शहर में नकली सामान के बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *