राधिका गोरी से बृज की छोरी से मैया करा दे मेरो ब्याह

Spread the love

( मेरा माखन ले गया चोर यशोदा तेरा नंदलाला)

बिलासपुर :- पुरुषोत्तम अधिक धार्मिक मास आरंभ हो चुका है इसी अवसर पर देशभर में जगह-जगह पूजा पाठ कथा सत्संग कीर्तन चल रहे हैं दान पुण्य के कार्य भी चल रहे हैं इसी कड़ी में बिलासपुर और बिल्हा की रेलवानी फैमिली के द्वारा जनहित में भक्तों के लिए श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया श्री झूलेलाल मंगलम तिफरा बिलासपुर में 17 से 23 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से संध्या 7:00 बजे कथा व्यास पीठ पर आचार्य डॉक्टर रामविलास चतुर्वेदी जी के द्वारा अपनी अमृतवाणी में श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान भक्तों को करा रहे हैं कथा के

पांचवें दिन बाल कृष्ण लीला माखन चोरी और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया किस श्री कृष्ण बाल लीलाएं करते थे गोपियों के घर जाकर बाल गोपाल के संग माखन खाते थे

और बाल गोपालो को खिलाते थे और मटकी फोड़ कर भाग जाते थे यह इसकी प्रतिदिन नित नियम में था गोपिया भी बहुत खुश होती थी जब कृष्ण माखन खाते थे पर कभी-

कभी नटखट कृष्ण की शिकायत करने राधा के पास पहुंच भी जाती थी और कहती थी यशोदा ओ यशोदा तुम्हारा पुत्र कृष्ण माखन चोर आज फिर से हमारी मटकी फोड़ दी और मक्खन चोरी करके बाल गोपाल के संग खाकर भाग गया तो यशोदा कहती है मैंने तो बहुत समझाया है कृष्ण को आप

चिंता ना करें अंदर मक्खन पड़ा है जिसका जितना नुकसान हुआ है लेकर जाइए पर गोपिया कहती न यशोदा ना हम तो मजाक कर रहे हैं हम माखन के भूखे नहीं प्रेम के भूखे और जब तक कृष्ण हमारे घर जाकर माखन न खाय मटकी ना फोडे़ तब तक हमें अच्छा भी नहीं लगता है यह तो प्रेम की डोरी है जो हमारी और कृष्ण के साथ जुड़ी हुई है शिकायत तो एक बहाना था असल में कृष्ण को देखने आना था वक्त बितता गया ओर एक समय ऐसा आया इंद्र बहुत क्रोधित हुए क्योंकि उनकी पूजा सृष्टि में सभी कर रहे थे पर गोकुल में नहीं कर रहे थे उनकी पूजा बंद करके गोकुल में उसकी

जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा होने लगी यह देखकर इंद्र 👑राजा को बड़ा क्रोध आया अहंकार आ गया उसने गोकुल में हाहाकार मचा दिया आंधी तूफान तेज बारिश से पूरेगांव वासी परेशान हो गए आखिर में कृष्ण ने एक छोटी सी उंगली में पूरा गोवर्धन पर्वत उठाकर गांव वालों को उसके अंदर आ गये इंद्र ने बहुत कोशिश की पर कुछ कर नहीं पाया अंत में इंद्र का घमंड टूटा और आकर कृष्ण से माफी मांगी समय निकलता गया कृष्ण बड़े हुए और राधा ब्याह रचाने के लिए अपनी मां यशोदा को मानने लगे की मेरा विवाह राधा से कर दो,
सुंदर भजन भी गाए जिसे सुनकर भक्त जन झूम उठे ऐसा भक्ति भरा माहौल हो गया जैसे मानव सच में हम वृंदावन पहुंच गए हो वैसे भी कहते हैं जहां पर कृष्ण का नाम हो राधा का नाम हो सत्संग कीर्तन और भागवत कथा हो वह जगह अपने आप ही वृंदावन बन जाती है इस पावन अवसर पर शिवरीनारायण से संत गोपाल दास जी भी पहुंचे और जिनकी उम्र 114 वर्ष है उन्होंने भी भक्तों को शुभ आशीष वचन दिए और सत्संग कीर्तन से जुड़ने के लिए कहा भगवान को पाना है तो सरल उपाय है भगवान का नाम जपना सारे तीरथ एक तरफ और राम का नाम एक तरफ राम के नाम में कृष्ण के नाम में इतनी शक्ति है की सारे पाप धुल जाएंगे बड़ी संख्या में भक्तजन प्रतिदिन पहुंच रहे हैं श्रीमद् भागवत कथा का लाभ लेने के लिए आनंद लेने के लिए बिलासपुर नगर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला के अध्यक्ष दीपक भाई भी पहुंचे और कथा का रसपान किया व्यास पिठ मे बैठे आचार्य जी का स्वागत किया ,
आशीर्वाद लिया आचार्य जी ने भी पाखर पहनाकर उनका सम्मान किया कथा के आखिर में आरती की गई प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया इस अवसर पर समाज के भी बड़ी संख्या में लोग 👫👬👭भी पहुंचे जिनमें प्रमुख हैं सिंधी युवक समिति के संरक्षक व संयोजक अमर बजाज, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मुलचंदानी, सुनील लालवानी दिनेश चंदानी रायपुर से प्रेम बिरनानी, मोनू आहूजा इंदू वाधवानी योगेश गोवानी लोकु भावनानी, हरीश भगवानी पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा के अध्यक्ष सुरेश फोटानी पूज्य सिंधी रियासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर लाल मलघानी
आयोजन करता तोलाराम रेलवानी नानक रेलवानी, रेवा चंद ,प्रताप राय ,घनश्याम कन्हैया ,खियल दास दिलीप राजा दीपक सुरेश सनी , शंकर महेश बिट्टू नरेश करन हनी रवि पंकज विक्की गोलू मोनू नीरज कपिल सूरज दिलीप नीतीश समस्त बिल्हा एवं बिलासपुर कि रेलवानी फैमिली,
इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से पहुंचे और पूरे कार्यक्रम को कवर किया इस अवसर पर रेलवानी फैमिली के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का प्रसाद एवं पाखर पहनाकर आशीष दिया

भवदीय
विजय दुसेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *