Spread the love

कर के अंदर आईपीएल सट्टा खिलाते पकड़ाये विजय ग्वालानी ओर अमीत वाधवानी , सामने आई ये

जानकारी….खुलेंगे और कई राजधमतरी : ऑनलाईन सट्टे पर लगातार कार्यवाही के बावजूद यह गन्दा खेल लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जो कार के अंदर बैठकर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी और एक लग्जरी कार समेत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी कॉलेज मैदान में कार के अंदर बैठकर मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आमित वाधवानी के साथ विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू ग्वालानी को पकड़ा, जो नेक्सॉन कार के अंदर बैठकर मोबाइल में “आल पैनल एक्सचेंज” एप्प में सट्टा खिला रहे थे। ऐसे ही इनके कनेक्शन भी पता किये जा रहे है।5.40 लाख का सामान जब्त :पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन, दो अन्य मोबाइल फोन, 5 हजार 200 रुपये नगद और टाटा नेक्सॉन कार जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिससे इस एम्पायर के अन्य सदस्यों के खुलासे हो सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *