📰 सरकार पर साधा निशाना, 3 जून को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास घेराव की घोषणाराघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में एनएसयूआई नेताओं ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार एवं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर गंभीर आरोप लगाए तथा 3 जून 2026 को केंद्रीय राज्य मंत्री

तोखन साहू के निवास घेराव की घोषणा की।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एनएसयूआई बिलासपुर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में एनएसयूआई राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चला रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में लगभग 80 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे

लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है।इस दौरान मंच पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव अरपित केसरवानी एवं प्रदेश सचिव लोकेश नायक उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है और इससे देश के करीब 22 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार कर्ज लेकर अपने बच्चों को कोचिंग दिलाते हैं, लेकिन पेपर लीक के कारण उनकी उम्मीदें टूट रही हैं।उन्होंने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब पारदर्शी संस्था नहीं रह गई है और एनटीए को तत्काल भंग कर नई एवं पारदर्शी परीक्षा एजेंसी बनाई जानी चाहिए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की गई।नीरज पांडेय ने बताया कि एनएसयूआई लगातार पूरे प्रदेश एवं देशभर में छात्रों की आवाज बनकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ 3 जून 2026 को बिलासपुर आएंगे, जहां केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव किया जाएगा।प्रेसवार्ता में प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव अर्पित केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।