स्थापित*बिलासपुर, 27 मई 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर के आदेशानुसार आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 25 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-25100 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष में कर्मचारी गोरेलाल साहू, मुकेश कुमार, तिरथराम पठारी, अजय श्रीवास, कैलाश चंद्र सूर्यवंशी, राजेश्वर साहू, दीपक प्रधान, शुभम साहू एवं पवन ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई है। रचना/ –00–