Spread the love

🙏सच्चो सतराम🙏31 मई 2026 का दिन संत परंपरा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक अवसर के रूप में दर्ज हुआ। आज संत सतरामधाम, रहड़की साहिब (सिंध, पाकिस्तान) में विशाल संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संगत की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण धार्मिक

उत्तरदायित्व का हस्तांतरण सम्पन्न हुआ।इस पावन अवसर पर साईं हरिशलाल जी की उपस्थिति में साईं राजा जी (साईं विक्रमलाल जी) ने श्रद्धापूर्वक साईं रोहितलाल जी को पूज्य संत साईं साधराम साहिब जी की पवित्र पगड़ी पहनाकर उन्हें संत परंपरा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ एवं सेवा कार्यों का दायित्व सौंपा।साईं रोहितलाल जी के नेतृत्व में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि संत सतरामधाम की सेवा, आध्यात्मिक मार्गदर्शन, मानव कल्याण एवं समाज उत्थान के कार्य और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ेंगे तथा पूज्य संत साईं साधराम साहिब जी के आदर्शों का प्रकाश आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचता रहेगा।सच्चो सतराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *