💐 सदस्यगण आज हमारे छत्तीसगढ़ सराफा अध्यक्ष भाई कमल सोनी जी का कोरबा प्रवास रहा। जैसा कि आपको विदित है कि छत्तीसगढ़ के सराफ़ा कारोबार के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी सौग़ात दी है जिसमें सरकार में रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में 10 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क स्थापित करने की मंज़ूरी दे दी है इसी के तहत हमारे छत्तीसगढ़ सराफा अध्यक्ष श्री


कमल सोनी जी के कोरबा प्रवास के दौरान कोरबा सर्राफ़ा की तरफ़ से जे के ज्वेलर्स में उनका अभिनंदन किया ।छत्तीसगढ़ सराफा अध्यक्ष श्री कमाल सोनी के साथ कोरबा सर्राफ़ा अध्यक्ष श्री राम कुमार सोनी एवं उनकी टीम ने श्री लखनलाल जी देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया इसमें मुख्य रूप से श्री विजय सोनी ,श्री जितेन्द्र सोनी ,रोहित साह जय सोनी ,मोतीलाल जैन एवं जय किशन सोनी आदि उपस्थित थे।