अमरकंटक में स्वास्थ्य सेवा का महाअभियान, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी निःशुल्क जांचबिलासपुर

Spread the love

। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और जनसेवा के उद्देश्य से धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में 14 जून (रविवार) को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरुद्वारा साहिब, अमरकंटक परिसर में आयोजित होगा।शिविर का आयोजन श्री गुरुद्वारा सिख समिति, गुरुद्वारा साहिब अमरकंटक एवं वी वाय हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान

करना तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।शिविर में ट्रॉमा एवं अस्थि रोग, जनरल सर्जरी, कैंसर रोग, हृदय रोग, छाती रोग, फिजियोथेरेपी, चर्म रोग, पेट रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल एवं शिशु रोग तथा नेत्र रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क परामर्श देंगे।महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्तन कैंसर की जांच (मैमोग्राफी) की विशेष निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मरीजों के लिए ब्लड टेस्ट, चश्मा वितरण एवं आवश्यक दवाइयों की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है।वी वाय हॉस्पिटल रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श प्रदान करेगी। इससे अमरकंटक एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा।शिविर के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं रक्तदान जैसे महादान में भाग लेने की अपील की है। समिति का कहना है कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।शिविर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:सरदार विनय सिंह – 7251844950आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।

ऐश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *