सिंधी समाज के गौरवशाली उत्थान हेतु संघर्षशील युवाओं की कमेटी, सिंधी युवक समिति का संकल्प*बिलासपुर

Spread the love

*सिंधी समाज बिलासपुर के सर्वांगीण विकास, युवा सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक संरक्षण के उद्देश्य से आज संघर्षशील युवाओं की कमेटी, सिंधी युवक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष मनीष लाहोरानी की आफिस में संपन्न हुई। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार बैठक का शुभारंभ भगवान

झूलेलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं आयो लाल झूलेलाल के जयघोष से हुआ। सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार विवाह समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची, दहेज प्रथा एवं दिखावे की संस्कृति को समाप्त कर “आदर्श सादगीपूर्ण विवाह” को बढ़ावा देने हेतु जनजागरण अभियान चलाया जाएगा सेवा से संस्कार तक को भव्य स्वरूप देकर नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति एवं सिंधियत से जोड़ा जाएगा। और  केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु नये कदम उठाए जाएंगे इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मनीष लाहोरानी एवं महामंत्री अमित संतवानी कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी ने अपने उद्बोधन में कहा,संघर्ष हमारा स्वभाव है और सेवा हमारा संस्कार। के तहत संकल्प लेकर सबको को साथ लेकर समाज का विकास करेंगे। आज की बैठक में सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अशोक बजाज, संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक मनोहर लाल खटवानी, संरक्षक कैलाश मलघानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी, मुख्य सलाहकार सुनील आहुजा, स्वास्थ्य प्रभारी संजय मतलानी, मुख्य सलाहकार राजेश गंगवानी, उपाध्यक्ष हीरानंद छुगानी, उपाध्यक्ष कैलाश श्यामनानी, संचालक मनोज सरवानी, प्रमुख सलाहकार राजकुमार बजाज, गोविंद बतरा, किशन जेठानी, सन्नी लाहोरानी, रवि बजाज इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *