बेटी जन्म के उत्सव अवसर पर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को घर का शुद्ध भोजन कराया( साधु वासवानी सेंटर के

Spread the love

द्वारा 35 जरूर मंद परिवारों को सुखा राशन वितरण किया गया एवं एक जरूरतमंद स्कूल की बच्ची की फीस जमा की गई) बिलासपुर:- साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा अपने गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलकर वह एक मंत्र को हमेशा याद करते हैं सबसे प्रेम करो सब की सेवा करो, सेवा से बड़ी कोई अनमोल कीमती वस्तु नहीं और प्रेम से बड़ा कोई 💰धन नहीं, संस्था की प्रमुख सपना कलवानी एवं चित्रा पंजवानी ने हमर संगवारी से चर्चा करते हुए बताया

किपरम पूज्य दादा एवं आदरणीय दीदी के आशीर्वाद से आज हमे दो आनंदमयी सेवा कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।🍽️ 1. वृद्धाश्रम में भोजन सेवाजहाँ लगभग 65 वरिष्ठजनों को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया गया।यह भोजन सेवा हमारी एक बहन द्वारा अपनी सुपुत्री के जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रेमपूर्वक समर्पित की गई थी। प्रभु से प्रार्थना है कि जन्मदिवस मनाने वाली बेटी पर दादा की कृपा, आशीर्वाद एवं उत्तम स्वास्थ्य सदैव बना रहे।🍽️ 2. घरौंदा में निवासरत मंदबुद्धि महिलाओं को प्रेम, सेवा और श्रद्धा भाव से भोजन सेवा अर्पित की गई। इस सेवा के माध्यम से सभी बहनों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा गया, जिससे उनके चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष की मुस्कान खिल उठी।भोजन प्रसाद में सम्मिलित था :✨ दाल✨ चावल✨ छोले की सब्ज़ी✨ दही बड़ा✨ आलू फ्राई✨ चपाती✨ फ्रायम्स✨ गुलाब जामुन✨ 10 दर्जन बिस्कुट✨ 1 किलो चिवड़ा35 जरूरतमंद परिवारों को सुखा राशन वस्त्र एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडाई वितरण की गई ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की एक विद्यार्थी की 11270 की फीस सेवा के रूप में संस्था के द्वारा जमा की गई उस बच्चों की मुस्कान देखकर पढ़ाई की लगन को देखकर हमें बहुत खुशी प्राप्त हुई बच्ची को हमने यही दुआ दी और कहा कि खूब मेहनत और लगन से पढ़ाई करो अपने माता-पिता और अपने समाज का अपने शहर का देश का नाम ऊंचा करो पढ़ाई में कोई कमी न रह जाए इस बात कि चिंता मत करना दादा तुम्हारे साथ है और हम भी तुम्हारे साथ हैं संस्था के द्वारा आए दिन सेवा के कार्य निरंतर चलते रहते हैं ऐसे पुनीत सेवा कार्य करके हमें बहुत खुशी होती है तन के साथ-साथ हमारा मन भी प्रसन्न होता है और हाल ही में एक माह तक प्रभु का भजन कीर्तन सेवा कार्य निरंतर देश भर में चलते रहे धार्मिक अधिक माह का समापन हुआ हैप्रभु से और दादा से हमारी यही प्रार्थना है कि देश में खुशहाली रहे आपसी भाईचारा प्रेम बना रहे हैं और सेवा के कार्य यूं ही चलते रहें दादा का प्रेम एवं आशीर्वाद सभी पर बना रहे। आज के इन सेवा कार्यों में साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *