बिलासपुर में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा:

Spread the love

रोड पर डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर की मांग फिर उठी, सिंधु जनजागरण समिति ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की अपीलबिलासपुर। शहर के वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे एक

भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार युवक सवार थे। स्थानीय स्तर पर उनके नाबालिग होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा अभी नहीं की गई है। दुर्घटना के बाद कार घटनास्थल पर ही खड़ी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों के साथ वाहन चालक की उम्र एवं अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का उपनाम शर्मा है तथा उनका संबंध महर्षि स्कूल से बताया जा रहा है। उनकी पहचान एवं स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।पहले भी हो चुके हैं कई हादसेघटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखने को मिला। सिंधु जनजागरण समिति के सचिव मनीष गुरुवाणी ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। समिति ने पूर्व में भी प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को ज्ञापन देकर यहां डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और आवश्यक यातायात सुरक्षा उपाय करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने बताया कि सिंधी कॉलोनी की ओर से कन्हैयालाल पारवानी के घर के पास से कवर राम गेट की ओर मुड़ने वाले वाहन अक्सर दूसरी दिशा से तेज गति से आने वाले वाहनों की चपेट में आ जाते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांगसिंधु जनजागरण समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी ने प्रशासन, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस से इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक एवं ट्रैफिक नियंत्रण की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।समिति के अनिल मतलानी, तरुण श्यामदासानी, महेंद्र हिंदुजा, मुरली पेसवानी, अनिल बजाज और बाबू सहित अन्य सदस्यों ने भी कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *