जन्मदिनबिलासपुर। सरकंडा स्थित नूतन चौक, जबड़ापारा के सुवाणीआश्रम (सुख आश्रम) में सेवा, श्रद्धा और आत्मीयता से ओतप्रोत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के केयरटेकर रानू दीदी एवं सोनू भैया का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं सादगीपूर्ण

वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम में आश्रम के संस्थापक श्रीमती रेखा आहूजा एवं श्री सतराम जेठमलानी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु

जीवन की कामना की। केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा सेवा और मानवता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एसईसीएल से रेनू गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ अंजू लाल सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। सभी ने आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे

समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।वक्ताओं ने कहा कि सुवाणीआश्रम (सुख आश्रम) केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि सेवा, प्रेम, करुणा और मानवीय मूल्यों का केंद्र है, जहां जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सद्भाव को निरंतर बढ़ावा दिया जाता है। जन्मदिन जैसे अवसरों को भी सेवा

और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाना आश्रम की विशेष पहचान है।कार्यक्रम का समापन सभी के मंगलमय जीवन, समाज में सुख-शांति तथा मानव सेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाने की प्रार्थना के साथ हुआ।जारीकर्तासुवाणीआश्रम (सुख आश्रम)नूतन चौक, जबड़ापारा, सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)