थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Spread the love

अपराध क्रमांक 703/2026 103(1),3(5) बीएनएस
’’ सिरगिटटी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियो को किया गया गिरफ्तार
’’ आरोपियो द्वारा धारदार चाकू से हत्या मृतक के शव को छुपाया फदहाखार जंगल मे
’’ आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
’’ आरोपियो के नाम:-
01.सुनील निर्मलकर उर्फ टाईगर पिता विजय निर्मलकर उम्र 28 साल निवासी शारदा मंदिर के सामने सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
02.घनंजय धुरी उर्फ आदि पिता जलेश्वर धुरी उम्र 20 साल निवासी कोरमी रोड मैट्रिक चौक सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.09.2026 को मर्ग क्रमांक 78/2026 के जांच पर घटना स्थल मैट्रिक चौक फदहाखार थाना सिरगिटटी एवं सीन आफ क्राईम युनिट की टीम मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर पुछताछ दौरान तथ्य सामने आया कि दिनांक 27.09.2026 को शाम करीब 07-08 बजे के मध्य मैट्रिक चौक मे पुराने रंजीश को लेकर सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाईगर , घनंजय धुरी उर्फ आदि , व अन्य अपने साथियो के साथ मिलकर ओमप्रकाश लहरे को धारदार हथियार से  चोट पहुचाकर हत्या कर उसके लाश को छिपाने के उदद्ेश्य से फदहाखार के जंग ल मे फेंक दिया गया है।  रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमान उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन , थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह सिरगिटटी पुलिस द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर लगा कर आरोपियो के हर संभावित पता ठिकाना पर पता तलाश कर आरोपियो को को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से धारदार हथियार जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *