शॉल पहनाकर किया सम्मानबिलासपुर। करबला रोड स्थित यश पैलेस के सामने वरिष्ठ युवक समिति के उपाध्यक्ष राजेश छुगानी के निवास स्थान पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एव कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर राजेश छुगानी जी भी

उपस्थित रहे।इस दौरान ✍🏻 छत्तीसगढ़ भास्कर की प्रधान संपादक प्रीति वाधवा ने डॉ. सलीम राज जी एवं राजेश छुगानी जी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल

पहनाकर सम्मानित किया।मुलाकात के दौरान सामाजिक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। उपस्थितजनों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं समाजहित में निरंतर सकारात्मक प्रयास करने की भावना व्यक्त की।इस अवसर पर दोनों

अतिथियों के सम्मान एवं आत्मीय स्वागत को लेकर उपस्थितजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।🙏🙏