आत्मीयता, सम्मान और पारिवारिक खुशियों से सजा

Spread the love

आत्मीयता, सम्मान और पारिवारिक खुशियों से सजा यादगार मिलन समारोहबिलासपुर। करबला रोड स्थित यश पैलेस के सामने वरिष्ठ युवक समिति के उपाध्यक्ष राजेश

छुगानी जी के निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज जी अपने परिवार के साथ आत्मीय मुलाकात के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं सुपुत्र अमन सहित पूरा

परिवार उपस्थित रहा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भास्कर की प्रधान संपादक प्रीति वाधवा ने डॉ. सलीम राज जी एवं राजेश छुगानी जी का शॉल पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। पारिवारिक वातावरण में हुई इस मुलाकात ने आपसी स्नेह, सम्मान और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल

पेश की।मुलाकात के दौरान एक और खास खुशी का अवसर उस समय बन गया, जब डॉ. सलीम राज जी के सुपुत्र अमन का जन्मदिन भी परिवार एवं आत्मीयजनों की मौजूदगी में मनाया गया। जन्मदिन की खुशियों ने पूरे माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। सभी ने अमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ. सलीम राज जी के व्यक्तित्व पर विशेष शब्द✍🏻डॉ. सलीम राज जी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए प्रीति वाधवा ने कहा कि उनका सहज व्यवहार, आत्मीयता और सभी को साथ लेकर चलने की भावना उन्हें विशिष्ट बनाती है। उनके व्यक्तित्व में पद की गरिमा के साथ-साथ अपनापन और विनम्रता भी देखने को मिलती है✍🏻“चेहरे पर मुस्कान, दिल में अपनापन रखते हैं,हर रिश्ते को सम्मान और प्यार से सजाते हैं,पद से बड़ी उनकी इंसानियत की पहचान है,डॉ.

सलीम राज जी, यही तो आपकी असली शान है।”एक अन्य पंक्ति में कहा गया—“जहां सम्मान हो, वहां रिश्ते और भी

खास होते हैं,जहां अपनापन हो, वहां पल यादगार होते हैं,डॉ. सलीम राज जी की यही खूबसूरत पहचान है,मिलते हैं सबसे ऐसे, जैसे बरसों पुराने मेहमान हैं।”इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के बीच हंसी-खुशी और आत्मीय बातचीत का दौर चला। जन्मदिन की खुशी और आपसी सम्मान से भरी यह मुलाकात सभी के लिए एक सुखद एवं यादगार पारिवारिक अवसर बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *