बिलासपुर :-14 अक्टूबर 2026
पूर्व तटीय रेलवे संबलपुर मंडल के टिटिलागढ़-केसिंगा रेलखंड में RV-163 एवं RV-164 समपार फाटकों पर इंटरलॉकिंग के प्रावधान हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर एवं टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58214/58213 बिलासपुर-टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।