गोडड़ीवाले बाबा के 35वें बरसी महोत्सव का हुआ समापन

Spread the love

गोडड़ीवाले बाबा के 35वें बरसी महोत्सव का हुआ समापन
तीन दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं ने कथा, प्रवचन, सत्संग, सिमरन और भजन-कीर्तन का लिया लाभ
नंददुनिया (बिलासपुर)। रायपुर के समीप देवरी स्थित पूज्य गोडड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदासराम साहिब के 35वें बरसी महोत्सव का श्रद्धा और भक्तिभाव के

साथ समापन हुआ। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर संतों के दर्शन किए और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ लिया।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने कथा, प्रवचन, सत्संग, सिमरन और भजन-कीर्तन में भाग लेकर पुण्य लाभ

प्राप्त किया। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 10:30 बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नेमनेम, आरती साहिब, सतगुरु बाबा की मनोकामना पूर्ण करने वाली पावन महिमा तथा श्री अखंड पाठ साहिब के भोग सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
गोडड़ीवाला धाम महिला मंडल, रायगढ़ युवा मंडली तथा अन्य सेवादारों ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में झोली फैलाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की और गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
महोत्सव में उल्हासनगर के भजन गायक अनिल भगत और अजमेर के गायक कमल भगत ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर संगत को भावविभोर कर दिया। “मुहिंजो जलगांव वारा बाबा, तुहिंजो चोलो कलाधारी” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस धार्मिक महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में सेवादारों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, सेवा और सत्संग से जुड़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *