Spread the love

झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में एनआई कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु मेमू पैसेंजर ट्रेनों में आंशिक संशोधन

बिलासपुर, 23 अक्टूबर 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर का संचालन निर्धारित अवधि में आंशिक संशोधन किया गया है ।

झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर 2026 से 14 दिसंबर 2026 तक 18 दिनों का प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 15 दिसंबर 2026 को 10 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य तथा 16 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक दो दिनों का पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य निर्धारित है।

उक्त कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 68861/68862 को पूर्णतः निरस्त करने के बजाय आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार:
दिनांक, 26 नवम्बर 2026 से 16 दिसम्बर 2026 तक गाड़ी संख्या 68861/68862(गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर) का परिचालन गोंदिया से बिलासपुर के बीच होगा। यह बिलासपुर से झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *