Spread the love

कचरा डंप होने से व्यापार विहार का बाजार हो रहा खराबन्यायधानी में व्यापारियों के साथ हो रहा अन्यायबिलासपुर। आज से 25 साल पहले तत्कालीन मंत्री अमर अग्रवाल की पहल से जिस व्यापार विहार के व्यापार को गति मिली थी उसे अब फिर से छीछने का प्रयास किया जा रहा है। कचरा डंप करके व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। यहीं कारण है कि कई व्यापारी रायपुर व अन्य स्थानों की ओर कूच कर रहे हैं। बड़ी

समस्या की बात है कि जिस व्यापार के विहार के कचरे को उठाने के लिए शासन प्रशासन और व्यापारियों के अलावा सामाजिक संगठनों के अथक प्रयास से सफलता मिली थी उसे फिर से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापारी आखिर इसकी गुहार लगाएं तो कहां

लगाएं। प्रतिष्ठित व्यापारी कैलाश मलघानी ने बताया कि व्यापार विहार को विकास की राह में लाने के लिए बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। शहर का कचरा व्यापार विहार में डंप किया जाता था, जिसे शासन प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से समाप्त किया गया था। आज फिर से यहां वहीं रवैया अपनाया जा रहा है रसूखदारों के इशारे पर यहां फिर से कचरा डंप किया जा रहा है। कैलाश मलघानी ने बताया कि एक दो दुकानें बनती तो किराया भी ज्यादा बढ़ जाता है, व्यापारियों को सुविधा नहीं मिलती और व्यापार भी खराब होता है। भाजपा हो कांग्रेस हमने सभी को साथ लेकर काम किया है किंतु जब व्यापारियों के सहयोग की बारी आती हो तो हम लोगों को भारी मेहनत करना पड़ता है। एक तरह से न्यायधानी व्यापारियों के साथ अन्याय हो रहा है।ट्रांसपोट की समस्याव्यापार विहार में ट्रांसपोर्ट की समस्या है। कम किराये में ट्रांसपोर्ट वालों को जगह चाहिए। सामान अगर सहीं समय में व्यापारियों के पास नहीं पहुंचेगा तो समस्या होती है। वहीं व्यापारियों के सामानों को गंतव्य तक भेजने में भी परेशानी होती है। व्यापार विहार में व्यवस्थित ढंग से शासन प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। ज्यादातर व्यापारी मजबूरी में कारोबार कर रहे हैं। रोड रास्ता देने के साथ साथ कम रेट में दुकाने मिलेगी तब जाकर कारोबार को गति मिल सकेगी।

बिलासपुर से प्रीति वधवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *