संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत 22 आरोपी बरी

Spread the love

लंबे संघर्ष के बाद मिला न्याय, कपिल त्रिपाठी ने न्यायालय की न्याय व्यवस्था के प्रति जताया आभार

बिलासपुर। बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कपिल त्रिपाठी समेत 22 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। लंबे समय से चल रहे इस मामले में आए फैसले के बाद आरोपियों को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अभियोजन पक्ष आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को न्यायालय में संदेह से परे साबित नहीं कर सका।

गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2022 को बिलासपुर के सकरी बायपास क्षेत्र में संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी रंजिश को हत्या की साजिश से जोड़कर जांच की थी। विवेचना के दौरान कपिल त्रिपाठी सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।

न्यायालय के फैसले पर कपिल त्रिपाठी ने जताया आभार

फैसले के बाद कपिल त्रिपाठी से चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने इस जीत का श्रेय न्यायालय की निष्पक्ष न्याय व्यवस्था को दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने मामले से जुड़े सभी तथ्यों को पूरी गहराई से समझा और सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान किया। लंबे संघर्ष के बाद उन्हें न्याय मिला है।

कपिल त्रिपाठी ने कहा, “मैं न्यायालय की न्याय व्यवस्था को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। न्यायालय ने सभी तथ्यों को गंभीरता और गहराई से समझा तथा सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया। लंबे संघर्ष के बाद हमें न्याय मिला है। इसके लिए मैं न्यायालय का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”

इस फैसले के बाद मामले ने एक बार फिर शहर में चर्चा का विषय बना दिया है। हालांकि, न्यायालय के फैसले के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और संभावित अपील को लेकर भी नजरें बनी रहेंगी।

न्यायालय का यह फैसला इस बात को रेखांकित करता है कि किसी भी आपराधिक मामले में आरोपों का निर्धारण केवल आरोपों के आधार पर नहीं, बल्कि न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *